priyanka – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 03 Dec 2019 18:22:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Twitter War : रेलवे के निजीकरण की तैयारी में केंद्र की मोदी सरकार : प्रियंका गांधी https://www.shauryatimes.com/news/67825 Tue, 03 Dec 2019 18:22:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=67825 नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने रेलवे को बहुत खराब स्थिति में पहुंचा दिया है और अब वह देश की इस जीवन रेखा को भी बेचने की तैयारी में है। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘भारतीय रेल देश की लाइफ-लाइन है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है।’

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी। क्योंकि भाजपा सरकार की प्राथमिकता स्किल बनाना नहीं, बेचना है। अपने ट्वीट के साथ प्रियंका ने एक खबर भी साझा की, जिसमें नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की संसद के पटल पर गत सोमवार को रखी गई रिपोर्ट का जिक्र था। उक्त रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में रेलवे का संचालन सबसे खराब हालात में पहुंच गया है।

]]>
यूपी की कानून व्यवस्था पर प्रियंका ने उठाये सवाल https://www.shauryatimes.com/news/47190 Sat, 29 Jun 2019 18:53:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47190

यूपी पुलिस ने आंकड़ों के साथ दिया जवाब

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है। हलिया घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा है, ‘क्या उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के सामने आत्मसमपर्ण कर दिया है। ‘प्रियंका गांधी ने दावा किया कि राज्य में अपराधी सरेआम मनमानी करते घूम रहे हैं लेकिन इससे सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है। वहीं प्रियंका गांधी के इस ट्वीट का जवाब यूपी पुलिस ने आंकड़ों के साथ दिया है। कांग्रेस महासचिव ने यह पूछा कि क्या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपराधियों का सामने समर्पण कर दिया है? पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।
मगर राज्य की बीजेपी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।‘ उन्होंने पूछा, ‘क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है? वहीं प्रियंका गांधी के इस ट्वीट का जवाब यूपी पुलिस ने दिया है। यूपी पुलिस ने ट्वीट कर लिखा है, ‘गंभीर अपराधों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है। दो वर्षों में 9,225 अपराधी गिरफ्तार हुए और 81 मारे गए हैं। रासुका में प्रभावी कार्रवाई कर लगभग दो अरब की संपत्ति जब्त की गई है। डकैती, हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है।‘
]]>
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं से मिलने के बाद प्रियंका अमेठी रवाना https://www.shauryatimes.com/news/37042 Wed, 27 Mar 2019 17:38:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37042
लखनऊ : कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा का अमौसी एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता पहुँचे थे। प्रियंका ने एअरपोर्ट पर पहुंचे सभी नेताओं से मुलाकात कर वार्ता की। एयरपोर्ट पर प्रियंका का स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर,अशोक सिंह समेत प्रदेश कांग्रेस के मीडिया टीम के प्रमुख लोगों से बातचीत की।
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद उनका काफिला अमेठी के लिए रवाना हो गया। बुधवार को पूरे दिन व अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उनका कार्यक्रम रखा गया है। मुसाफिरखाना में उनकी एक नुक्कड़ सभा है। अमेठी दौरे में प्रियंका मुसाफिरखाना के एक स्कूल में कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। इस कार्यक्रम को ‘मेरा बूथ-मेरा गर्व’ नाम दिया गया है। इसके बाद प्रियंका का रायबरेली जाने का कार्यक्रम है।
]]>
प्रियंका ने बोला हमला, कहा-‘राहुल ठीक कहते हैं अमीरों का होता है चौकीदार’ https://www.shauryatimes.com/news/36322 Mon, 18 Mar 2019 18:10:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=36322
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चौकीदार मुहिम’ पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जोरदार हमला किया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि गरीब लोगों के चौकीदार नहीं होते। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि राहुल ठीक कहते हैं कि चौकीदार किसानों का नहीं अमीरों का होता है। प्रियंका गांधी ने कहा, ’उनकी मर्जी वह (पीएम मोदी) अपने नाम के आगे क्या लगाएं। मुझे एक किसान भाई ने कहा है कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं।
हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं।’ उन्होंने कहा कि ये चुनवा देश के हित का चुनाव है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ. महेश शर्मा के बयान को लेकर प्रियंका गांधी ने तंज कसते हुए कहा, ‘पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के बाकी नेता कौन से अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं?’ बता दें कि महेश शर्मा यूपी के सिकंदराबाद में कहा, ‘पप्पू कहता है कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। अब तो पप्पू की पप्पी भी आ गई हैं।’
]]>