radhakund aastha kee dubaki – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पुत्र प्राप्ति की चाह में राधाकुंड में आस्था की डुबकी
अष्टमी स्नान की संध्या पर दीयों से जगमगाए राधारानी कुंड के घाट

मथुरा : पुरातन मान्यता ‘जो राधाकुण्ड नहाई, पुत्र रतन जन पाई’ पर विश्वास करने वाले लोगों ने राधाकुंड में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार को अहोई अष्टमी की अर्द्धरात्रि गोवर्धन कस्बे के राधाकुंड में आस्था का सैलाब उमड़ा। अनुमान है कि इस मौके पर करीब पांच लाख दंपितयों ने राधाकुंड में शाही स्नान कर पुत्र रत्न की कामना की। सूनी गोद भरने की आस में महिलाओं ने कुंड पर बैठकर राधारानी की आराधना की। मनौती पूरी होने पर पहुंचे दंपतियों ने फल पैंठा और दीपदान कर राधारानी की उपासना की। इस्कान मंदिर के भक्तों ने गाय के घी के दीपकों से राधारानी के घाटों को जगमग किया।

डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं में विदेशी नागरिक भी दिखे। अहोई अष्टमी पर्व पर रात्रि 12 बजे से मंगलवार तड़के 4 बजे तक स्नान हुआ। अहोई अष्टमी स्नान की संध्या पर राधारानी कुंड के घाटों पर घी के दीपक जलाए गए। विश्व शांति के लिए दीपदान किया गया। रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के महंत अनंत दास महाराज के देश-विदेश से पहुंचे हजारों शिष्यों ने मंगलवार तड़के कार्तिक स्नान किया। पंडा सुरेश चन्द्र ने बताया कि ब्रज में वैसे तो जगह-जगह कृष्ण की लीलाओं के आज भी साक्ष्य प्रमाण मिलते हैं, लेकिन गोवर्धन के राधाकुंड में अहोई अष्टमी की मध्यरात्रि को स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है।

गौड़ीय संप्रदाय के संत भक्तिदास ने बताया कि भाद्रमास की अष्टमी तथा कार्तिक मास की अष्टमी का अलग-अलग महत्व है। योगीराज भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी वर्ष में केवल एक बार मनाई जाती हैं, जबकि श्री राधारानी की जन्माष्टमी वर्ष में दो बार मनाई जाती हैं। राधारानी का पहला जन्म भादों मास की अष्टमी के दिन राधाष्टमी के नाम से मनाया जाता है। दूसरा जन्म कार्तिक मास की अष्टमी के रूप में मनाया जाता था, क्योंकि अहोई अष्टमी की अर्द्धरात्रि को श्री राधारानी ने अपने कंगन से राधारानी कंड को प्राकट्य किया था, जबकि श्रीकृष्ण ने अपनी बांसुरी से श्रीकृष्ण कुंड उत्पन्न किया था। इसमें श्रीराधारानी ने अहोई माता को वरदान दिया कि आज के दिन तेरी पूजा होगी और जो निसंतान दंपति कार्तिक मास अष्टमी की अर्द्धरात्रि को राधारानी कंड में स्नान करेगा उसे पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में राधाजी ने राधाकुंड को अपने कंगन से खोदा था, इसलिए इसे कंगन कुंड भी कहा जाता है। कथानकों के अनुसार श्रीकृष्ण गोवर्धन में गौचारण लीला करते थे। इसी दौरान अरिष्टासुर ने गाय के बछड़े का रूप रख श्रीकृष्ण पर हमला किया।

योगीराज श्रीकृष्ण ने उसका वध कर दिया। इस पर राधारानी ने कृष्ण को बताया कि आपको गौवंश हत्या का पाप लगा है। तब श्रीकृष्ण ने मुक्ति के लिए अपनी बांसुरी से श्याम कुंड प्रकट कर उसमें स्नान किया। इस पर राधाजी ने श्याम कुंड के बगल में अपने कंगन से एक और कुंड राधाकुंड खोदा और उसमें स्नान किया। रमन और उनकी पत्नी अंजलि ने बताया कि शादी को तीन साल होने पर भी कोई संतान नहीं हुई है। इसलिए उन्होंने अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में स्नान कर संतान की मन्नत मांगी है। अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में स्नान के लिए पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, बिहार, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और विदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं का तांता सोमवार सुबह से लग गया था।