rahul baba – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 11 Apr 2019 18:17:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राहुल की सुरक्षा में चूक, पार्टी ने गृह मंत्रालय को लिखा पत्र https://www.shauryatimes.com/news/39248 Thu, 11 Apr 2019 18:17:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39248

गृह मंत्रालय ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष की सुरक्षा में नहीं हुई चूक

नई दिल्ली : अमेठी में नामांकन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के शरीर पर लेजर लाइट दिखने को लेकर पार्टी ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सुरक्षा में चूक के बारे में पता किया जाए और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। पार्टी का कहना है कि यह एक स्नाइपर हमला भी हो सकता है। हालांकि गृह मंत्रालय ने कहा कि उसे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है लेकिन फिर भी मामले का संज्ञान लिया गया। शुरुआती जांच पाया गया कि लेजर असल में कांग्रेस के फोटोग्राफर के मोबाइल की थी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा के मद्देनजर पार्टी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। पार्टी का कहना है कि मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर सात बार हरे रंग की लेजर पड़ती देखी गई। इसके लिए कांग्रेस ने मीडिया से बातचीत का वीडियो भी भेजा था। कांग्रेस का कहना है कि यह एक प्रकार का स्नाइपर हमला भी हो सकता था। कांग्रेस पार्टी ने इसी प्रकार के हमलों में अपने दो बड़े नेता गवाएं हैं।
कांग्रेस ने पत्र में लिखा है कि राहुल गांधी की सुरक्षा खतरा में है। उनकी सुरक्षा में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में जांच होनी चाहिए और अगर कोई खतरा है तो उसका निकारण किया जाना चाहिए। पत्र कल यानी 10 अप्रैल को लिखा गया था जिसमें अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला के हस्ताक्षर हैं। गृहमंत्रालय ने इस संबंध में एक वक्तव्य जारी किया है। उसका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से राहुल की सुरक्षा को लेकर उन्हें अभीतक कोई पत्र नहीं मिला है। हालांकि मामले कान में आते ही उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच की है। मंत्रालय ने कहा है कि क्लिपिंग में दिखाई दे रही ‘हरी रोशनी’ कांग्रेस फोटोग्राफर द्वारा इस्तेमाल किए गए एक मोबाइल फोन से आ रही थी। फोटोग्राफर अमेठी में कलेक्ट्रेट मुख्यालय के पास राहुल गांधी की पत्रकारों से की जा रही बातचीत की वीडियोग्राफी कर रहा था।
]]>