rahul gandhi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Apr 2019 17:57:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राफेल मामले में बयानबाजी पर राहुल को सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस, 22 तक देना होगा जवाब https://www.shauryatimes.com/news/39783 Mon, 15 Apr 2019 17:57:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39783
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से चौकीदार चोर है कहने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका दायर पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दायर की है। मीनाक्षी लेखी की तरफ से कहा गया कि ये कोर्ट की अवमानना है। राहुल गांधी ने कोर्ट के फैसले की गलत व्याख्या की है।
पिछले 10 अप्रैल को कोर्ट ने राफेल मामले पर लीक दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर पेश करने के खिलाफ दायर केंद्र सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था। अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर विस्तार से सुनवाई करेगा। मामले पर सुनवाई के दौरान अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि याचिकाकर्ताओं ने जो दस्तावेज लगाए हैं वे प्रिविलेज्ड हैं और उन्हें भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 123 के तहत साक्ष्य के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता है। जबकि याचिकाकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा था कि सरकार की चिंता राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं है बल्कि सरकारी अधिकारियों को बचाने की है जिन्होंने राफेल डील में हस्तक्षेप किया।
]]>
कांग्रेस आज जारी करेगी चुनाव घोषणा पत्र, इन योजनाओं की हो सकती है घोषणा https://www.shauryatimes.com/news/37860 Tue, 02 Apr 2019 10:15:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37860
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसके लिए 24 अकबर रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय में सुबह साढ़े 11 बजे एक बड़ा आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र की थीम ‘अन्याय से न्याय’ की ओर रखी गई है।

इन योजनाओं का हो सकता है ऐलान

न्यूनतम आय सहायता योजना (न्याय) लागू की जाएगी। इसके तहत देश के 5 करोड़ परिवार या 25 करोड़ लोगों को सालाना 72 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। यह रकम गृहिणी के बैंक खाते में डाली जाएगी। ये रकम 12 हजार रुपये महीने तक की आय वाले गरीब परिवारों को मिलेगी। कांग्रेस ने इसे न्यूनतम आय गारंटी और गरीबी हटाने वाली योजना कह रही है।
युवाओं को 22 लाख नौकरियां देने की बात घोषणा पत्र में शामिल की गई है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने साफ कर दिया है कि ये नौकरियां नए पदों के सृजन से नई मिलेंगी, बल्कि ये वे पद हैं, जो एनडीए-भाजपा सरकार के कार्यकाल में भरे ही नहीं गए। अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आती है तो 31 मार्च 2020 तक ये सभी पद भर दिए जाएंगे।
मुसलमानों के बीच ट्रिपल तलाक कानून एक बड़ा मुद्दा रहा है। भाजपा ने इसके जरिए मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है, कांग्रेस पार्टी ने इस बाबत मुस्लिम समुदाय से ट्रिपल तलाक पर जो सुझाव लिए हैं, उनमें सामने आया है कि अधिकांश लोग इस कानून से नाराज हैं। ट्रिपल तलाक कानून में कई तरह की कमियां हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो इस कानून को रद्द कर दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध रोकने के लिए एक त्वरित कार्यबल गठित करने की योजना बनाई है। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।
किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले, इसके लिए एक विस्तृत योजना तैयार की गई है। अभी तक हमारे देश में विश्व बाजार का अभाव है। बिचौलिये ही किसान से फसल खरीदकर उसे देश-विदेश की मंडियों तक पहुंचाते हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को खेती की विश्व स्तरीय तकनीक और बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजना पर काम कर रही है। इसके तहत हर राज्य में एक विश्व बाजार स्थापित किया जाएगा। साथ ही किसानों की फसल को उनके खेत से सीधे विश्व बाजार तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए भी प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है। कांग्रेस पार्टी, किसानों की ऋण माफी की बड़ी घोषणा कर सकती है।नीति आयोग को खत्म कर, योजना आयोग को फिर से बहाल किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा था कि नीति आयोग के पास प्रधानमंत्री के लिए मार्केटिंग करने और फर्जी आंकड़े तैयार करने के सिवाय कोई काम नहीं है।
]]>
गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी कांग्रेस, पांच साल में गरीबों को देंगे 3.5 लाख : राहुल गांधी https://www.shauryatimes.com/news/37073 Wed, 27 Mar 2019 18:43:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37073 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने पिछले चुनावों से पहले देश की जनता से 15 लाख हर अकाउंट में देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने पूरा नहीं किया। हालांकि कांग्रेस पार्टी ऐसा नहीं करेगी। वह गारंटी देते हैं कि सरकार में आने के बाद देश के गरीब लोगों को उनके खाते में 72 हजार रुपये सालाना दिए जायेंगे, यानी पांच सालों में कांग्रेस देश के गरीबों को साढ़े तीन लाख रुपये देगी।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, जिसका समाधान अन्य पिछड़ा वर्ग कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओबीसी देश में रोजगार पैदा कर सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में आज कोई व्यक्ति नया व्यापार करना चाहता है या कोई दुकान खोलना चाहते है तो इसके लिए उसे तरह-तरह की अनुमति लेनी पड़ती है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करने जा रही है। इसके तहत सरकार में आने के बाद कांग्रेस व्यापार-दुकान करने वाले किसी भी युवा को तीन साल तक किसी प्रकार की अनुमति लेने से मुक्त करेगी। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

]]>
राहुल ने पूछा- सीबीआई प्रमुख को हटाने की इतनी जल्दबाजी क्यों? https://www.shauryatimes.com/news/27052 Thu, 10 Jan 2019 18:07:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27052 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल ने गुरुवार को पीएम पर सीबीआई प्रमुख को हटाने की जल्दबाजी का आरोप लगाया है। राहुल का ये ट्वीट उनके जयपुर के भाषण के एक दिन बाद आया है। राहुल ने बुधवार को जयपुर में किसान रैली में कहा था कि बीते हफ्ते पीएम मोदी संसद में बहस से भाग गए थे। पीएम ने राफेल डील पर खुद को बचाने के लिए रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को संसद भेज दिया था।
राफेल पर संसद में चर्चा को लेकर राहुल ने कहा, छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री मोदी राफेल सौदे पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नहीं आए और अपने बचाव में एक महिला रक्षामंत्री को आगे कर दिया। नेशनल कमीशन फॉर विमेन (एनसीडब्लू) ने राहुल के रक्षामंत्री वाले बयान के बाद उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अपने इस बयान के कारण राहुल की आलोचना भी की जा रही है। उन्हें महिला से द्वेष करने वाला कहा जा रहा है।

]]>
इधर श्रमिक जिंदगी-मौत सेे जूझ रहे, उधर मोदीजी तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त : राहुल https://www.shauryatimes.com/news/24934 Sat, 29 Dec 2018 08:42:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24934 13 दिसंबर को असम की पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों में पानी से भरे कोयले के खदान में फंस थे श्रमिक

नई दिल्ली : यू तो ट्वीटर पर कांग्रेस और बीजेपी, आपस में राजनीति तंज कसते रहते है इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि खदान में फंसे 15 श्रमिक 13 दिसंबर से सांस लेने के लिए जूझ रहे हैं और वह असम के बोगीबील पुल पर तस्वीरें खिंचा रहे हैं। इस बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘इस दर्दनाक घटना पर राजनीति न करें राहुल जी’। हम राज्य सरकार को हरसंभव मदद दे रहे हैं लेकिन राज्य में पूर्व कांग्रेस सरकार की वजह से असुरक्षित अवैध खनन चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के बोगीबील में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने देश के सबसे लंबे रेल-सड़क पुल का उद्घाटन किया था।इसी बीच सफाई देते हुए और गांधी की टिप्पणियों का जिक्र किए बगैर मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी-बीजेपी ने कहा कि कोई लापरवाही नहीं है। राज्य सरकार उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने, प्रशासन और एनडीआरएफ ने खनिकों का पता लगाने में बहुत मेहनत की है लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें सफलता नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि अभी तक खान से 12 लाख लीटर पानी बाहर निकाला गया है लेकिन ऐसा मालूम होता है कि पूरी नदी ही खान के भीतर समां गई है।

]]>