rahul on modi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 12 Mar 2019 18:03:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राहुल ने साधा निशाना, कहा- नफरत फैलाकर असल मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान https://www.shauryatimes.com/news/35572 Tue, 12 Mar 2019 18:01:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35572 गांधीनगर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात के गांधीनगर में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल, नोटबंदी से लेकर जीएसटी व्यवस्था तक हर मुद्दे पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि लोगों को बांटा जा रहा है, नफरत फैलाई जा रही है और असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि सालों बाद कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक गुजरात में हुई है। यह बैठक गुजरात में होने का कारण है कि हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है और दोनों विचारधारा गुजरात से निकली हैं। इसमें एक तरफ महात्मा गांधी की विचारधारा है जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी जीवन का हर क्षण इस देश को बनाने में लगा दिया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुलवामा हमले में शामिल ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के सरगना को विशेष विमान के माध्यम से कंधार छोड़ने गए थे। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हर मंच पर देशभक्ति की बात करते हैं। गुजरात में वह नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस मसूद अजहर को हिंदुस्तान की जेल से कंधार किसने भेजा था? राहुल ने कहा कि कल अखबार में छपा कि ब्रिटेन की सरकार ने नीरव मोदी के बारे में हिंदुस्तान की सरकार से जानकारी मांगी, लेकिन सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतिहास में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के चार जज पत्रकार वार्ता कर कहते हैं हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए लाने का दावा किया था। क्या लोगों के बैंक खाते में 15 लाख रुपए आए? कांग्रेस अध्यक्ष ने जीएसटी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ बताया और कहा कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर जीएसटी को रिफोर्म करके एक टैक्स वाली जीएसटी व्यवस्था लाई जाएगी। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लोगों से अधिक जागरूक बनने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि यह देश प्रेम, सद्भावना और आपसी प्यार के आधार पर बना है। आज देश में जो कुछ हो रहा है उससे दुःख होता है। लोगों को जागरुक बनना होगा।

]]>
बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से गिरी मोदी सरकार की साख : राहुल https://www.shauryatimes.com/news/31947 Wed, 13 Feb 2019 07:38:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31947
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बुधवार को संसद में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बेरोजगारी, नोटबंदी और राफेल भ्रष्टाचार से मोदी सरकार की साख गिरी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद परिसर में कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पूरे देश के बारे में एक दृष्टि से सोचती है। बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के वक्तव्य को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करके सार्वजनिक किया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक में कहा कि मोदी सरकार झूठ बोलकर और धमकाकर शासन करना चाहती है। इस शासन में सत्य और पारदर्शिता को एक तरफ रख दिया गया है। पिछले 05 सालों में अर्थव्यवस्था दबाव में है।
]]>
राहुल ने फिर बोला मोदी पर हमला, एचएएल को खत्म कर अनिल अंबानी को गिफ्ट देना सरकार की रणनीति https://www.shauryatimes.com/news/26731 Tue, 08 Jan 2019 17:35:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26731 नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राफेल डील पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि एचएएल को कमजोर करने के लिए सरकार की रणनीति है कि उसे उसके पैसे मत दो और भारत की रणनीतिक क्षमताओं को खत्म करके अनिल अंबानी को गिफ्ट दे दो। मंगलवार को टि्वटर पर शेयर किए गए एक गए वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, ‘संसद में कहा गया था कि एक लाख करोड़ रुपए एचएएल को इस सरकार ने दिया है। हमने उसे चुनौती दी, अपने बयान में उन्होंने कहा कि 26,570 करोड़ रुपए एचएएल को दिए गए गए हैं। मतलब रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में सीधे तौर पर झूठ बोला है। जब पीएम नरेंद्र मोदी ने राफेल डील को रद्द करके बायपास सर्जरी की थी और नया कॉन्ट्रेक्ट तैयार किया था तो रक्षा मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने पीएम के दखल पर एतराज जताया था या नहीं? इस पर निर्मला जी ने कहा कि एचएएल की मदद कर रहे हैं। छोटा सा सवाल था।

डासौल्ट कंपनी ने एक भी विमान डिलिवर नहीं किया है, उस कंपनी को भारत सरकार की ओर से 30 हजार करोड़ रुपए पेमेंट दे दी गई है। एचएएल कंपनी ने हवाई जहाज डिलिवर कर दिया और उनका 15,700 करोड़ रुपए नहीं दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘सरकार एचएएल को कम समझ रही है। अनिल अंबानी ने अपनी जिंदगी में कुछ नहीं बनाया लेकिन एचएएल को कमजोर करने के लिए सरकार की रणनीति है कि उस पैसे मत दो। भारत की रणनीतिक क्षमताओं को खत्म कर दो और अनिल अंबानी को गिफ्ट दे दो।’

]]>