railway – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 06 Dec 2019 17:58:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 32 अधिकारियों को जबरन किया गया रिटायर https://www.shauryatimes.com/news/68214 Fri, 06 Dec 2019 17:58:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68214
नई दिल्ली : रेलवे ने एक अभूतपूर्व कदम के तहत जनहित में 50 साल से अधिक उम्र के अपने 32 अधिकारियों को अक्षमता, संदिग्ध निष्ठा और अवांछित आचरण के चलते समय से पहले सेवानिवृत कर दिया है। उसने समय समय पर की जाने वाली समीक्षा के तहत यह कदम उठाया है। रेलवे ने एक बयान में यह जानकारी दी। हाल में पहली बार रेलवे ने 2016-17 में ऐसा ही कदम उठाया था और चार अधिकारियों को समय से पहले सेवानिवृत कर दिया था। अधिकारियों ने कहा कि एक निश्चित उम्र हासिल करने वालों की समय समय पर समीक्षा सरकारी कर्मचारियों की सेवा नियमावली के तहत की जाती है लेकिन बिरले ही उन्हें समय से पूर्व सेवानिवृत किया जाता है।
]]>