rajkishor-and-ramakant-yadav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 13 Apr 2019 17:59:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यूपी से नौ नाम https://www.shauryatimes.com/news/39527 Sat, 13 Apr 2019 17:58:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=39527 भदोही से रमाकांत यादव और बस्ती से राजकिशोर सिंह लड़ेंगे

नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें हरियाणा से छह, मध्यप्रदेश से तीन और उत्तर प्रदेश से नौ नाम हैं। इसमें अंबाला से कुमारी शैलजा, रोहतक से दीपेन्द्र हुड्डा, भदोही से रमाकांत यादव और बस्ती से राजकिशोर सिंह का नाम प्रमुख है। मोहनलालगंज से पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। कांग्रेस ने अम्बाला से कुमारी शैलजा, रोहतक से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा के बेटे और तीन बार सांसद रहे दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को टिकट दिया है। अपना दल(कृष्णा पटेल) की नेता कृष्णा पटेल को गोंडा से टिकट दिया गया है। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजकिशोर सिंह को बस्ती से टिकट दिया गया है। वह हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। आजमगढ़ जिले की फूलपुर विधानसभा से चार बार विधायक और आजमगढ़ संसदीय सीट पर चार बार सांसद रहे पूर्वांचल के बाहुबली नेता रमाकांत यादव को भदोही संसदीय सीट से टिकट दिया गया है। वह कई पार्टियों में रहे चुके हैं और हाल में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस महासचिव एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में आज इन नामों की घोषणा की है। इसमें अंबाला(एससी) सीट से कुमारी शैलजा, सिरसा(एससी) सीट से अशोक तंवर, रोहतक से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी, गुड़गांव से अजय सिंह यादव, फरीदाबाद से ललित नागर, मध्यप्रदेश के भिंड (एससी) सीट से देवाशीष जारारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार(एसटी) सीट से दिनेश गिरवाल, उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज(एससी) सीट से आरके चौधरी, अंबेडकर नगर से उमेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राजकिशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवब्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजीत प्रताप कुशवाहा, चंदौली से शिवकन्या कुशवाहा, भदोही से रमाकांत यादव का नाम शामिल है।

]]>