Rajnath Singh in face to face of Ficci Flow – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

Lucknow : महिला उत्थान में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम : राजनाथ सिंह
‘फेस टू फेस’ कार्यक्रम में फिक्की फ्लो सदस्यदों के साथ किया संवाद

लखनऊ : फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन लखनऊ के चैप्टर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ‘फेस टू फेस’ कार्यक्रम का आयोजन 32 कैंट रोड, आनंदम में किया। राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 16 से अधिक फ्लो चैप्टरों से आये 300 प्रतिनिधियों के साथ यहां बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी और महिला सशक्तीकरण, सामाजिक परिवर्तन के प्रतिनिधियों के रूप में फ्लो जैसे संगठनों की भूमिका हमारे राष्ट्र के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकती हैं। श्री सिंह ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हे पूर्ण रूप से मिले, जिसके लिए सामाजिक संगठनों की भूमिका बहुत ही अहम है। हमारा यही प्रयास रहेगा कि फिक्की फ्लो के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हमारी सरकार की योजनाओं का लाभ उन महिलाओं को दिलाये जो इनकी पात्र हैं।

कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र बलों में महिलाओं की भूमिका, संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाले विधेयक, महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रूप से सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपाय और कृषि में सुधार और अन्य चीजों के साथ महिलाओं द्वारा अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई विषयों पर चर्चा की गई। हरजिंदर कौर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, फ्लो ने सरकार में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि हम महिलाओं के उत्थान से संबंधित विषयों को बढ़ावा देने के लिए राजनाथ सिंह जैसे राजनेताओं का योगदान सराहनीय है। उनके मार्गदर्शन में हम सरकार के साथ मिलकर काम करने को तत्पर हैं।

माधुरी हलवासिया ने कहा कि भारी जनादेश से बनी इस सरकार से लोगों को विशिष्ट अपेक्षाएं हैं, विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए हमे धर्म या जाति से ऊपर उठकर हम समेकित और ठोस कदम उठाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ में रक्षामंत्री को इस तरह के संवाद के लिए हम बहुत गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में देशभर के 300 से अधिक फ्लो सदस्यों ने भाग लिया, जो 3 दिन की अंतरराज्यीय बैठक के लिए लखनऊ में आये हैं। इससे पहले इस सत्र का संचालन फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजिंदर कौर व लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष माधुरी हलवासिया ने एक साथ किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने एक अनुभवी राजनेता और दूरदर्शी की तरह पूछे गए कई सवालों के जवाब भी दिए।