rakesh asthana_cbi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 23 Jan 2019 18:28:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राकेश अस्थाना की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती https://www.shauryatimes.com/news/29085 Wed, 23 Jan 2019 18:28:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29085 नई दिल्ली : सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का प्रमुख बनाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी।
पिछले 11 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना और डीएसपी देवेंद्र कुमार की अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने और कोई भी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सतीश साना ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने कहा था कि धारा 17ए के तहत किसी लोकसेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार और लोकसेवा न करने के मामले में अभियोजन के लिए स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं है। बाद में केंद्र सरकार ने राकेश अस्थाना को सीबीआई से हटाकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का प्रमुख नियुक्त कर दिया। केंद्र सरकार के इसी फैसले को वकील मनोहर लाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
]]>