ram nike on chodhari charan singh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

चौधरी चरण सिंह को आदर्श मानते हैं देश के किसान -नाईक
लखनऊ : यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में बहुत काम किया था। चौधरी चरण सिंह की ही देन है कि हमारा देश किसान देश माना जाता है। राज्यपाल रविवार को विधान भवन के सामने स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर उनकी जयंती के मौके पर माल्यार्पण के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने अपने काम से प्रदेश व देश में अपनी पहचान बनाई थी। आज भी देशभर के किसान उन्हें अपना आदर्श मानते हैं यही कारण है कि आज भी काफी संख्या में किसान यहां आये हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किसानों की आय बढ़ाने की बात सोची। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं भी शुरू की।

किसानों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार-योगी आदित्यनाथ

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के स्वावलंबन में चौधरी चरण सिंह का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। किसानों की समस्याओं पर काम हो रहा है। हम सिंचाई की लंबित योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। हमने इस बार 27 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। हमने 44 लाख किसानों का गन्ना भुगतान कराया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर किसान को उर्वरकों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। किसानों के खेतों की उत्पादकता बढ़नी चाहिए। हर खेत को पानी दिया जा रहा है। सरकार ने किसानों को सुरक्षा की गारंदी दी। केन्द्र सरकार किसानों के लिए योजनाएं ला रही है। इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और गन्ना मंत्री सुरेश राणा भी उपस्थित ​थे।