rape with airhostase – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Mar 2019 18:02:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi : एयर होस्टेस दोस्त से करता रहा दुराचार! https://www.shauryatimes.com/news/34668 Tue, 05 Mar 2019 18:02:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34668 शादी का झांसा देकर दो बार कराया गर्भपात

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बचपन की दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला एयर होस्टेस है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान अमरदीप के रूप में हुई है। अमरदीप को आज दिल्ली लाया जाएगा। अमरदीप यूपी फैजाबाद का रहने वाला है। शाहबाद डेयरी पुलिस को रोहिणी इलाके में रहने वाली एक महिला ने अमरदीप के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और दो बार गर्भपात कराने आदि की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से आजमगढ़ की रहने वाली है। वह एक नीजी एयरलाइंस में एयरहोस्टेस की नौकरी करती है। 2013 में उसका पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपने बेटे को लेकर रोहिणी इलाके में रहने लगी थी।

अमरदीप उसका बचपन का दोस्त है। अमरदीप को उसकी शादी से लेकर तलाक तक की सारी बातें बता रखी थी। अमरदीप यूपी के अकबरपुर में एक रेलवे स्टेशन पर नौकरी करता है। वह जब भी दिल्ली आता था, घर पर जरूर आया करता था। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई थी। दोनों ने शादी करने का वादा किया था। इस बीच दोनों के शारीरिक संबंध बन गए थे। जब वह गर्भवती हो गई थी, अमरदीप ने अपनी कुछ मजबूरी बताकर गर्भपात करा दिया। इसी तरह से उसने दूसरी बार भी गर्भपात करा दिया।

पिछले कुछ महीने से जब भी वह उसको फोन कर संपर्क करने की कोशिश करती थी, वह उसको टालने लगा था। अमरदीप ने कई बार उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और बलात्कार किया था। खुद को ठगा महसूस कर उसने अमरदीप को पुलिस में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही थी जिसको उसने अनसूना कर दिया। पुलिस ने पीडि़त महिला के बयान पर अमरदीप के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। शाहबाद डेयरी एसएचओ की देखरेख में पुलिस टीम गठित कर आरोपी को पकडऩे के लिए उसके ठिकाने पर भेजा गया। जिसको पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

]]>