rashifal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 22 Jul 2021 02:54:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आज का राशिफल https://www.shauryatimes.com/news/111787 Wed, 21 Jul 2021 22:50:00 +0000 https://www.shauryatimes.com/?p=111787
आज का रा​शिफल

आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी के दिन सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य कर्क में तथा केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का सप्तम व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व गुरु गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व शनि गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के पंचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

कन्या- बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बजरंगबाण का 09 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

]]>
घर आयेगा धन, हर्षित होगा मन, जानें और क्या होगा खास! https://www.shauryatimes.com/news/30571 Mon, 04 Feb 2019 07:14:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30571

आज का राशिफल : माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या, सोमवार, 04 फरवरी 2019

मेष राशि :- आज आप नए कार्य की शुरुआत या उसकी योजना बना सकेंगे। नौकरी या व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्र आपकी प्रगति में सहायक बनेगी। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रमणीय स्थलों पर पर्यटन का आयोजन करेंगे।
वृष राशि :- आज आपको अपना गुस्सा काबू में रखने के लिए कहते हैं। कोई भी कार्य या संबंध बिगाडऩे का कारण गुस्सा बन सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई कार्य करने के लिए प्रेरित नहीं होगा। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी।
मिथुन राशि :- आज आपको शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। परिजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।
कर्क राशि :- ईश्वर की कृपा से आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।
सिंह राशि :- लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी। विद्यार्थी अध्ययन में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रणय में सफलता और प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात आपका मन हर्षित करेगा। स्त्री मित्रों का सहयोग अधिक मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।धार्मिक परोपकार के कार्य में मन लगेगा।
कन्या राशि :- इस राशि के जातक आज के दिन हरेक कार्य में प्रतिकूलता का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। मन चिंताग्रस्त रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से कुटुंब में अशांति रहेगी। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने की संभावना रहेगी। पानी से भय रहेगा, जलाशय से दूर रहना बेहतर है।
तुला राशि :- शुभ या धार्मिक अवसरों पर यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। भाई-बंधुओं के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में घरेलू प्रश्नों की चर्चा होगी। व्यावहारिक अवसर पर बाहर जाएंगे। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। आज नए कार्यों का आरंभ कर सकते हैं। धन लाभ का योग है। पूंजी निवेश के लिए अनुकूल दिन है।
वृश्चिक राशि :- पारिवारिक कलह-द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने में ही आपकी भलाई है। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें।
धनु राशि :- आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर राशि :- इस राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी से काम करना होगा, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधिक परिश्रम में कम सफलता मिलने से निराशा की भावना पैदा होगी। पारिवारिक वातावरण भी अशांत रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। दुर्घटना से बचें। व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक- सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
कुंभ राशि :- कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खान-पान में ध्यान रखें।
मीन राशि :- नौकरी या व्यवसाय में सफलता पाने से तथा उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहक व्यवहार से आप अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और बकाया राशि प्राप्त होगी। पिता तथा बुजुर्गों की तरफ से लाभ मिलेगा। आय की मात्रा बढ़ेगी। कौटुंबिक माहौल आनंदमय रहेगा।
]]>