reflation 2019 in cms – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

देश-विदेश के छात्रों ने इतिहास एवं नागरिक शास्त्र के विभिन्न आयामों को किया उजागर
अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2019’ का तीसरा दिन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित किये जा रहे चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय इतिहास एवं नागरिक शास्त्र महोत्सव ‘रिफलेक्शन-2019’ के तीसरे दिन आज श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व देश के कोने-कोने से पधारे बाल इतिहासकारों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन कर इतिहास व नागरिक शास्त्र के नये-नये तथ्यों को उजागर किया, साथ ही मित्रता, सौहार्द व आपसी भाईचारा का संदेश भी प्रवाहित किया। ‘रिफलेक्शन-2019’ के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों ने आज साकर्टीज स्पीच, सेल्फ ओडिसी (क्रिएटिव राइटिंग), असेम्बली ऑफ इस्लीशिया (ग्रुप डिस्कशन), परसुईट, रिदम एण्ड विजन (कोरियोग्राफी) आदि प्रतियोगिताओं से आदिम सभ्यता से लेकर वर्तमान युग तक की मानव सभ्यता के निरन्तर विकास की कहानी का ऐसा अभूतपूर्व चित्रण पेश किया कि दर्शकों ने दाँतो तले उंगली दबा ली। इस चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव ने भावी पीढ़ी को विश्व एकता व विश्व शान्ति की राह दिखाकर अपनी सार्थकता सिद्ध कर दी है।

इससे पहले आज तीसरे दिन का शुभारम्भ ‘परपज ऑफ टुडेज एजुकेशन’ विषय पर सारगर्भित परिचर्चा से हुआ, जिसके माध्यम से देश-विदेश से पधारे छात्रों ने भरपूर प्रेरणा ग्रहण की। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए जिससे प्रत्येक बालक को घर व विद्यालय दोनों जगह विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के विचार मिल सके। उन्होंने कहा कि विश्व बन्धुत्व की भावना के विकास द्वारा वसुधा कुटुम्ब का स्वप्न साकार करने में सहायता मिलेगी।

अपरान्हः सत्र में आयोजित रिदम एण्ड विजन (कोरियोग्राफी) प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केन्द्र रही। इस प्रतियोगिता ने दर्शकों में ऐसा उल्लास जगाया कि तालियों की गड़गड़ाहट से ऑडिटोरियम गंुजायमान हो उठा। ‘सोशल रिफार्म व्हिज इम्पैक्टेड द वर्ल्ड’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर सेक्शन के छः छात्रों की टीम ने हिस्सा लिया। देश-विदेश के प्रतिभागी छात्रों ने तीन मिनट की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति में इतिहास की किसी एक महत्वपूर्ण घटना को मंच पर अभिनय, नृत्य, संगीत के संुदर संगम द्वारा प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागी छात्र टीमों ने अपने अभिनय कौशल का ऐसा जादू चलाया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये। इसी प्रकार, परसुईट (प्रोजेक्ट ऑफ कम्युनिटी सर्विस) प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र टीमों ने प्रतिभाग किया एवं पावर प्वाइन्स प्रजेन्टेशन के माध्यम से बताया कि विद्यालय किस प्रकार के विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना में रचनात्मक भूमिका निभा सकते हैं। यह प्रतियोगिता ‘वर्ल्ड यूनिटी – फ्रॉम विजन टू एक्शन’ विषय पर सम्पन्न हुई, जिसमें छात्रों एकता व शान्ति के लिए किये गये कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव बड़ी ही सफलतापूर्वक अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। ‘रिफलेक्शन-2019’ का समापन कल 3 सितम्बर, मंगलवार को अपरान्हः 3.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में ‘पुरस्कार वितरण समारोह’ के साथ होगा, जिसमें देश-विदेश के विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, मैडल, सार्टिफिकेट आदि प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारी छात्र टीमों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इससे पहले, प्रातःकालीन सत्र में एन्टीक्विटी (क्विज प्रतियोगिता) का फाइनल राउण्ड आयोजित किया जायेगा।