ret justice jora join Aap – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 24 Dec 2018 18:20:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह ने थामा ‘आप’ का हाथ https://www.shauryatimes.com/news/24199 Mon, 24 Dec 2018 18:20:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=24199 नई दिल्ली : हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के न्यायिक कमीशन के चेयरमैन रह चुके रिटायर्ड जस्टिस जोरा सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए। ‘आप’ पार्टी में शामिल होते हुए सिंह ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोला। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले पर उनके जांच रिपोर्ट सौंपने के बावजूद उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई। ‘आप’ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की मौजूदगी में जोरा सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में किए क्रांतिकारी कार्यों को देखते हुए उन्होंने अपनी सामाजिक सेवाएं देने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना है। सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के बाद उनको कमीशन का प्रमुख का पद दे दिया गया। जस्टिस जोरा सिंह के ‘आप’ पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यदि पंजाब सरकार जस्टिस जोरा सिंह कमीशन द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर कार्यवाही करती तो प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और अन्य आरोपी इस समय जेल की सलाखों के पीछे होते।

]]>