run lucknow in run for unity – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 31 Oct 2018 17:35:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सरदार पटेल जयंती : रन फार यूनिटी में दौड़ा लखनऊ https://www.shauryatimes.com/news/16773 Wed, 31 Oct 2018 17:35:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=16773 लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लौह पुरूष सरदार पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी में हिस्सा लिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अगुवाई में सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभाओं से चलकर पटेल प्रतिमा पर एकत्र हुये। पटेल प्रतिमा पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री उ.प्र. सरकार राजेश अग्रवाल, आशुतोष टण्डन गोपाल, डा. रीता बहुगुणा जोशी, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, डा. नीरज बोरा, मुकुट बिहारी वर्मा, मोहसिन रजा ने पटेल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसके बाद लोकभवन के सामने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये झण्डी दिखकर रन फार यूनिटी का शुभारम्भ किया। लोकभवन के सामने से प्रारम्भ होकर के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम पर रन फार यूनिटी का समापन हुआ।

रन फार यूनिटी में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, सुशील तिवारी पम्मी, मोर्चे के अध्यक्ष जया शुक्ला, टिंकू सोनकर, प्रमोद सिंह, नीरज कटियार, मो. जीशान, सौरभ बाल्मीकि, विनायक पाण्डेय, अनूप सिंह, कुमकुम राजपूत, नीलमबाला प्रजापति दीपक शुक्ला दीपू, धमेन्द्र गुप्ता, विनोद यादव, ऋषभ सोनकर, सुभाष मिश्रा, अरविन्द मिश्रा, विजय वर्मा राजीव, खुर्शीद आलम सहित बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

]]>