russia-ship – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Jan 2019 19:25:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ब्लास्ट के बाद दो रूसी जहाजों में लगी आग, 11 की मौत, चालक दल में 15 भारतीय https://www.shauryatimes.com/news/28950 Tue, 22 Jan 2019 19:24:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28950 केर्च जलडमरू मध्य : रूस से क्रीमिया को अलग करने वाले केर्च जलडमरू मध्य में दो जहाजों में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया में मंगलवार को आई खबरों के मुताबिक इन जहाजों के चालक दल के सदस्यों में भारत, तुर्की एवं लीबिया के नागरिक थे। यह आग रूसी सीमा के जलक्षेत्र के पास सोमवार को लगी थी। दोनों जहाजों पर तंजानिया के झंडे लहरा रहे थे। इनमें से एक तरलीकृत प्राकृतिक गैस लेकर जा रहा था जबकि दूसरा टैंकर था। यह आग तब लगी जब दोनों पोत एक-दूसरे से ईंधन स्थानांतरित कर रहे थे। रूसी संवाद समिति तास ने समुद्री अधिकारियों के हवाले से बताया कि इनमें से एक पोत कैंडी में चालक दल के 17 सदस्य मौजूद थे जिनमें नौ तुर्की नागरिक एवं आठ भारतीय नागरिक थे।

दूसरे पोत माइस्ट्रो में सात तुर्की नागरिकों, सात भारतीय नागरिकों एवं लीबिया के एक इंटर्न समेत चालक दल के 15 सदस्य सवार थे। रूसी टेलिविजवन चैनल आरटी न्यूज ने रूसी समुद्री एजेंसी के हवाले से बताया कि कम से कम 11 नाविकों की मौत हुई है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘माना जा रहा है कि एक पोत में विस्फोट हुआ। फिर यह आग दूसरे पोत तक फैल गई। बचाव नौका पहुंचाई जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि करीब तीन दर्जन नाविक नाव से कूद करबच निकल पाने में कामयाब हुए। अब तक 12 लोगों को समुद्र से निकाला जा चुका है। नौ नाविक अब भी लापता हैं। यह जानकारी रूस की न्यूज एजेंसी तास ने दी है।

]]>