sadhvi prachi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 10 Nov 2019 18:16:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का सबको सम्मान करना चाहिये : साध्वी प्राची https://www.shauryatimes.com/news/63908 Sun, 10 Nov 2019 18:16:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63908 साध्वी पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात

बागपत : विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी डॉ.प्राची आर्या ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का सबको सम्मान करना चाहिए। उन्होंने फैसला आने के बाद प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रहने के लिए भी सभी का आभार जताया। साध्वी डॉ.प्राची आर्या रविवार को अपने घर सिरसली गांव पहुंची। शासन ने उन पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया।

घर पहुंचते ही साध्वी साध्वी प्राची ने दैनिक यज्ञ किया। इसके बाद मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत है। कोर्ट ने अपने फैसले में सबका सम्मान रखा है। न्यायालय के इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण फैसले का सबको सम्मान करते हुए स्वीकार करना चाहिए। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले धारा 370 हटी, अब अयोध्या में भव्य मन्दिर का निर्माण होगा क्योंकि ये सब भाजपा सरकार ही कर सकती है। कई बार वह मीडिया कर्मियों के सवालों से बचती नजर आईं। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने उनके घर पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी है।

]]>