safia khan of congress win in ramgarh – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 31 Jan 2019 08:30:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Rajasthan : कांग्रेस की साफिया ने जीता रामगढ़ का रण https://www.shauryatimes.com/news/30086 Thu, 31 Jan 2019 08:30:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30086 अलवर (राजस्थान) : जिले की रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव सीट पर कांग्रेस की साफिया जुबेर खान ने भाजपा को पीछे छोड़ते हुए जीत ली है। इसी के साथ ही राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 100 हो गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान ने 12228 मतों से भाजपा के प्रत्याशी सुखवंत सिंह को हराया है। सुबह आठ बजे से लगातार भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह पर बढ़त बनाए हुए कांग्रेस प्रत्याशी साफिया खान ने धोबी पछाड़ देते हुए भाजपा को चित कर दिया। 20 राउंडों की निर्णायक काउंटिग में लगातार साफिया जुबेर खान अपनी बढ़त बनाई हुई थी।

उल्लेखनीय है कि पूरे राजस्थान की नजरें रामगढ़ के विधानसभा उपचुनाव को लेकर लगी हुई थीं। माना जा रहा था कि यहां त्रिकोणीय संघर्ष होगा लेकिन बहुजन समाजवादी पार्टी के जगत सिंह को रामगढ़ की जनता ने तीसरे स्थान पर धकेल दिया। यहां कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला रहा जिसमें जनता का समर्थन कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। रामगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी साफिया जुबेर लगभग हर राउण्ड में बढ़त बनाए हुए हैं। सत्रहवें राउंड की गणना के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी साफिया जुबेर 17430 वोटों से लगातार आगे चल रही हैं। विधानसभा आम चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण यहां चुनाव स्थगित हुआ था। यहां 28 जनवरी को मतदान हुआ था। रामगढ़ में 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।

]]>