said division and conspiracy in his DNA! – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

योगी ने विपक्षी दलों को फटकारा, बोले विभाजन और षड्यंत्र इनके डीएनए में!
-कहा, सत्ता से बाहर जाने पर करते हैं विभाजन और षड्यंत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनके डीएनए में विभाजन है, उनको पूरा कुछ भी अच्छा नहीं लगता। वो हर चीज की कांट-छांट करना चाहते हैं, जाति, क्षेत्र और मजहब के आधार पर बांटना उनकी प्रवृति बन चुकी है। इन्होंने पहले देश को बांटा, उसके बाद जाति के आधार पर सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी से देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब भी इन्हें सत्ता मिली इन्होंने अपने परिवार के अलावा किसी को नहीं माना। इनके लिए अपना परिवार और खानदान ही देश है, समाज है, बाकी कुछ नहीं है। जब भी सत्ता में आते हैं तो परिवार की बात करते हैं और जब सत्ता से बाहर जाते हैं तो विभाजन और षड्यंत्र करने में कोई कोताही नहीं बरतते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई मौका न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। लेकिन इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं हैं।