said – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 10 Feb 2021 18:24:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अपनी गली अपना घर जरूर साफ रखें,यही हमारी संस्कृति https://www.shauryatimes.com/news/102080 Wed, 10 Feb 2021 18:24:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=102080 हाथों में झाड़ू लेकर झांसी की सड़कों पर उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

झांसी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को वीरांगना नगरी की सड़कों पर उतर आए। हाथों में दस्ताने पहन वह सड़कों पर पड़े कचरे को साफ करने लगे। उनके साथ जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी कचरा साफ किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छता को भारतीय संस्कृति की परम्परा बताते हुए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने राजनीति को सृजनात्मक बताया और उसे मिशन बताते हुए कहा कि केवल नेतागिरी करना राजनीति नहीं। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले भी हमारे महापुरुषों का सपना था कि हमारा गांव स्वच्छ रहे। हमारी गली स्वच्छ रहे। हमारा घर स्वच्छ रहे। इसलिए माताएं बहनों की पहले से भारतीय संस्कृति के साथ चौका करना,झाड़ू लगाना, साफ सफाई करना आदि एक परम्परा रही है और आज भी है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद राजनीति के क्षेत्र में एक प्रतीकात्मक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उन्होंने कहा कि अपनी गली कैसे स्वच्छ रहे ऐसा राजनीतिक लोगों को चिंता करना चाहिए। गली न स्वच्छ रहे तो कम से कम घर ही स्वच्छ रहे। घर का कूड़ा कहां डालना है यह जानकारी रहे। स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय का निर्माण हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के के नेतृत्व में हमारे नगर पालिका व नगर निगम देश में स्वच्छता के मामले में स्थान बना रहे हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाते हम भी स्वच्छता के ऊपर पूरा ध्यान रखते हैं। राजनीति का मतलब नेतागिरी करना नहीं होता राजनीति का मतलब है कि रचनात्मक कार्य करना। भाजपा संगठन का कार्य कोई बिजनेस व्यापार नहीं। राजनीति का मतलब मिशन है । प्रदेश अध्यक्ष के नाते मैंने यह तय किया है कि जिस शहर में रहेंगे उस शहर में एक घंटा या आधा घंटा स्वच्छता अभियान करूंगा। यह सभी राजनीतिक व्यक्तियों को अपने जीवन में संकल्प लेना चाहिए।

]]>
अन्नदाता की बात सुनने की बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले है भाजपा सरकार : अखिलेश https://www.shauryatimes.com/news/94450 Tue, 15 Dec 2020 20:02:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=94450 कहा, भाजपा सरकार में असहमति सबसे बड़ा अपराध, विपक्ष फूटी आंख नहीं सुहाता

लखनऊ। भाजपा सरकार में असहमति बड़ा अपराध बन गया है। विपक्ष उसको फूटी आंखों नहीं सुहाता है। लोकतंत्र की मान्यताओं में उसका विश्वास नहीं हैं। देश का अन्नदाता अपनी मांगों को लेकर 20 दिनों से आंदोलित है। भाजपा सरकार उनकी सुनने के बजाय अपनी मनवाने का हठ पाले हुए है। यही नहीं अपने प्रचार तंत्र से भाजपा ने किसानों के बीच फूट डालने और आंदोलन को बदनाम करने का भी अभियान छेड़ दिया है। यह अभियान उस झूठ का हिस्सा है जिसमें किसानों की आवाज को दबाना है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विश्वास’ का झूठा नारा सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ही लगाती है। अन्यथा संविधान प्रदत्त अधिकारों को दरकिनार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन पर बर्बर पुलिसिया हमला नहीं कराया जाता। किसानों के समर्थन पर समाजवादी कार्यकर्ताओं को जेल भेजकर भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि वह फर्जीवाड़ा करने की उस्ताद है। जनता से भाजपा को अपने अवैधानिक, अलोकतांत्रिक कार्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून का समर्थन करने में आगे है। वैसे भी इस राज्य में किसान सबसे ज्यादा बदहाल है। ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से बर्बाद फसल का मुआवजा नहीं मिला। गन्ना किसान का बकाया भुगतान नहीं हुआ। किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। किसान को न तो लागत का ड्योढ़ा दाम मिला नहीं उसकी आय दुगनी हुई। अब उसकी खेती को कारपोरेट कम्पनियों की बंधक बनाने, किसान को खेत मालिक की जगह मजदूर बनाने और सरकारी संस्थानों को बेचने या उनको निजी हाथों में सौंपने के काम में ही भाजपा सरकार लगी है। किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, अधिवक्ता सहित समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की कुनीतियों का शिकार होकर कराह रहा है। जनहित की एक भी योजना अपने कार्यकाल में नहीं लागू कर पाई है। जब यूपी में कोई विकास हुआ ही नहीं तो अब चार वर्ष बाद मुख्यमंत्री जी औचक कार से निरीक्षण करने के लिए निकलने की घोषणा कर रहे हैं। जनता को भुलावें में डालने की यह साजिश सफल होने वाली नहीं क्योंकि उनकी वादा खिलाफी से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। कोई उनसे गुमराह होने वाला नहीं है।

]]>
बसपा से निकाले गए सातों बागी विधायक, मायावती बोलीं, सपा को भारी पड़ेगी यह हरकत! https://www.shauryatimes.com/news/88642 Thu, 29 Oct 2020 07:01:17 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88642 सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट देना पड़ा तो देंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी घमासान के बीच बसपा सुप्रीमों मायावती ने सातों बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। उन्होंने इन सातों विधायकों पर दल-बदल कानून के साथ कार्रवाई करने की भी बात कही है। सपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि उसकी ये हरकत भारी पड़ेगी। गुरुवार को मीडिया से मुखातिब मायावती ने कहा कि सपा ने साजिश के तहत सात विधायकों को तोड़ा है, उनका झूठा हलफनामा दिलवाया। सपा को उसकी ये हरकत भारी पड़ेगी। मायावती ने कहा है कि सपा को सबक सिखाने के लिए वो भाजपा को वोट देना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में बसपा जैसे को तैसा जवाब देने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा है कि साल 2003 में अखिलेश के पिता ने भी यही गलत काम किया था, जिसके बाद 2007 में बसपा की सरकार बनी थी। उन्होंने बहुजन समाज के लोगों का अनादर किया है। गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा कि उस केस को वापस लेना उनका एक गलत फैसला था। आज भी उस घटना की टीस बरकरार है। मायावती ने बागी विधायकों ने बारे में कहा कि सभी 7 विधायक निलंबित किए गए हैं। बागी विधायकों की सदस्यता रद्द की जाएगी। ये षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। एमएलसी के चुनाव में सपा को जवाब देंगे। मायावती ने कहा कि सपा को हराने के लिए बसपा पूरी ताकत लगा देगी। विधायकों को बीजेपी समेत किसी भी विराेधी पार्टी के उम्मीदवार को वोट क्यों ना देना पड़ जाए।

ये हैं सात बागी विधायक

असलम राइनी (भिनगा-श्रावस्ती)
असलम अली (ढोलाना-हापुड़)
मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर)
वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़)

]]>
महिला अपराध को लेकर मायावती का तंज, कहा किस काम की ऐसी कानून व्यवस्था! https://www.shauryatimes.com/news/84974 Fri, 25 Sep 2020 07:32:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=84974 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महिलाओं से छेड़खानी सहित यौन अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश के एक दिन बाद बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मायावती ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की अनन्त घोषणाओं व निर्देशों आदि के बावजूद दलितों व महिलाओं पर अन्याय-अत्याचार, बलात्कार व हत्या आदि की घटनायें नहीं रुक रही हैं तो इससे सरकार की नीयत पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि खासकर छात्राओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है तो ऐसी कानून-व्यवस्था किस काम की?

इससे पहले प्रदेश में महिला अपराधों के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है। अब राज्य में ऑपरेशन दुराचारी शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुराचारियों और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यहार, अपराध और यौन अपराध में लिप्त अपराधियों के पोस्टर शहर के सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का आदेश दिया है, ताकि ऐसे लोगों को समाज के सामने लाकर शर्मिंदा किया जा सके। उन्होंने इसके साथ ही इस तरह के कृत्य करने वाले अपराधियों और दुराचारियों के मददगारों के भी नाम उजागर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं से किसी भी तरह का अपराध करने वाले दुराचारियों को महिला पुलिस कर्मियों से ही दंडित कराया जाए। महिला पुलिस कर्मियों से ही इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाए।

]]>
बढ़ते कोरोना पर मायावती ने जताई चिंता, कहा, सरकार तुरंत उचित ध्यान दे https://www.shauryatimes.com/news/80894 Sat, 25 Jul 2020 08:50:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=80894 लखनऊ। प्रदेश में कोरोना का तेजी से प्रसार जहां स्वास्थ्य महकमे के लिए दिन प्रतिदिन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है वहीं विपक्षी दल इसे लेकर सरकार के इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ने वर्तमान हालातों पर चिन्ता जताते हुए तुरन्त उचित ध्यान देने की मांग की है। कांग्रेस महाचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने भी योगी सरकार को अपनी ओर से सुझाव दिए हैं। मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के दिन-प्रतिदिन बढ़ने से यहां की जनता जिस प्रकार से बहुत चिन्तित व त्रस्त है, उसके मद्देनजर कोरोना टेस्टिंग, अस्पतालों में सुविधा व कोविड केन्द्रों की साफ-सफाई आदि पर सरकार तुरन्त उचित ध्यान दे, बीएसपी की भी यह मांंग है।

प्रियंका वाड्रा ने सीएम योगी को पत्र लिखकर दिए सुझाव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री योगी को पत्र लिखकर दिए सकारात्मक सुझाव में कहा कि यूपी में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ-साथ भयानक दिक्कतें सामने आ रही हैं। बेड की बड़ी किल्लत है। अस्पतालों के बाहर लंबी लाइन है। मौत के आंकड़े बढ़ रहे हैं। कानपुर लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी से बदहाली की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को हठ छोड़कर एक पारदर्शी और जनहित वाली नीति अपनाने की जरूरत है। प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कल कोरोना के 2500 केस आए और लगभग सभी महानगरों में कोरोना मामलों की बाढ़ सी आ गई है। अब तो गांव देहात भी इससे अछूते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इससे साफ लगता है कि सरकार ने ‘नो टेस्ट- नो कोरोना को मंत्र मानकर ‘लो टेस्टिंग’ की पॉलिसी अपना रखी है। जब तक पारदर्शी तरीके से टेस्ट नहीं बढ़ाए जाएंगे तब तक लड़ाई अधूरी रहेगी और स्थिति और भी भयावह हो सकती है। उन्होंने कहा कि कई जगह लोग कोरोना से नहीं बल्कि सरकार की व्यवस्था से डर रहे हैं। इस वजह से वह जांच के लिए सामने नहीं आ रहे हैं, यह सरकार की बड़ी विफलता है।

]]>
CM योगी ने दी बधाई, कहा, स्वतंत्रदेव सिंह को संगठन की गहरी समझ https://www.shauryatimes.com/news/74506 Fri, 17 Jan 2020 09:53:50 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74506 स्वतंत्रदेव ने यूपी भाजपा के 19वें अध्यक्ष का पदभार संभाला

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के 19वें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार संभाला। हालांकि वे गुरुवार को ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे, जिसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय महासचिव और चुनाव पर्यवेक्षक भूपेन्द्र यादव की उपस्थिति में हुई। पदभार ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सरकार की ओर से उन्हें बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि पिछले छह महीने के अंदर उनकी कार्य पद्धति को देखा है। उन्होंने सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बिठाया है। उनके समन्वय से उपचुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। उनके बेहतरीन कार्य पद्धति का परिणाम दिखा, उपचुनाव में 12 में से बीजेपी 9 सीटें जीती। स्वतंत्रदेव को संगठन की गहरी समझ है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बहुत ही परिश्रमी और अनुभवी हैं। शायद मुझे यह कहने में संकोच नहीं होगा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हर मंडल तक जिनका परिचय, सम्पर्क और सम्बंध है। आज वो किसी के मोहताज नहीं है। ऐसे हमारे नवनिर्वाचित स्वतंत्रदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर को बधाई देता हूं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, मंत्री आशुतोष टंडन, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाठक, जे.पी.एस राठौर समेत कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ईश्वरतुल्य और तपस्वी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी आज केन्द्र और राज्य की सत्ता पर काबिज है। उन्होंने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि वे कहती हैं कि आरएएस और बीजेपी हिन्दूवादी संगठन हैं। यह कहकर वह एक-एक कार्यकर्ता पर तमाचा जैसा मारती हैं और हम कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तपस्वी हैं। कुछ मिले या न मिले लेकिन तिरंगें को झुकने नहीं देते हैं। भारत माता के लिए जीवन को कुर्बान करने का संस्कार बीजेपी में ही मिल सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिन्होंने जनसंघ की नींव रखकर अपना जीवन बलिदान कर दिया, ऐसे संस्कार सिर्फ यहीं मिल सकते हैं।

]]>