Samsung Galaxy S10 Lite स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 23 Jan 2020 08:52:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Samsung Galaxy S10 Lite स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत https://www.shauryatimes.com/news/75435 Thu, 23 Jan 2020 08:52:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75435 दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने भारतीय मार्केट में Galaxy Note 10 Lite के बाद अब Galaxy S10 Lite लॉन्च कर दिया है। इसे फ्लैगशिप-ग्रेड चिपसेट, Infinity-O डिस्प्ले और पंच-होल डिस्प्ले समेत कई खास फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में दमदार बैटरी भी उपलब्ध कराई गई है। इसे केवल एक ही वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत और उपलब्धता: इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन Galaxy S10e से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। इसे प्री-बुकिंग के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सेल 4 फरवरी से शुरू होगी। इसे प्रीज्म व्हाइट, प्रीज्म ब्लैक और प्रीज्म ब्लू कलर में पेश किया गया है। Samsung Galaxy S10 Lite के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर दिया गया है। साथ ही ICICI कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 3,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स: इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड प्लस Infinity-O डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 2400×1080 है। इसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है। वैसे तो कंपनी भारत में एक्सनोस प्रोसेसर उपलब्ध कराती है लेकिन इस बार स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ कंपनी ने फोन लॉन्च किया है। इसमे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल सेंसर है। इसका दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा सेंसर (अपर्चर f/2.2) और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर (अपर्चर f/2.0) दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। फोन को पावर देने के लिए 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

]]>