sania mirza with baby – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 15 Jan 2019 19:04:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 वापसी को तैयार सानिया मिर्ज़ा ने माना अब डगर नहीं आसान! https://www.shauryatimes.com/news/27876 Tue, 15 Jan 2019 19:02:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=27876 हैदराबाद : हालांकि फिर से शीर्ष पर पहुंचना आसान नहीं होगा लेकिन फिर भी इस साल सत्र के आखिर में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी का लक्ष्य… इन शब्दों के साथ टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस साल की अपनी प्राथमिकता गिनाईं। सानिया ने हाल ही में पहले बच्चे को जन्म दिया और छह बार की चैंपियन ने अभ्यास शुरू कर दिया है। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने यह भी कहा कि मुझे अब कई भूमिकाएं निभानी हैं और यह आसान काम नहीं है।

सानिया ने कहा कि मैं फिर से शीर्ष स्तर पर पहुंचने की कोशिश कर रही हूं। मैं जानती हूं कि यह आसान नहीं है लेकिन ऐसी कोशिश करने में कोई हर्ज नहीं, मैं ये भूमिकाएं निभाने में सक्षम हूं। मैं पिछले कुछ समय से पत्नी की भूमिका निभा रही थी लेकिन अब मां बन गई हूं। उन्होंने कहा कि मेरा वास्तविक लक्ष्य खेल में वापसी करना है, संभवत: इस साल के आखिर में ऐसा हो सकता है। वैसे मैंने 2020 में वापसी के बारे में बात की थी। इसके पीछे कुछ कारण थे। मैं अपने पर दबाव नहीं बनाना चाहती थी और अब भी ऐसा ही है।

]]>