Sara Ali Khan celebrating 25th birthday – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 12 Aug 2020 12:41:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 25वां जन्मदिन मना रही सारा अली खान https://www.shauryatimes.com/news/81461 Wed, 12 Aug 2020 12:40:12 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81461

मुंबई : सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी अभिनेत्री सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर सारा अली खान की स्टेप मदर एवं सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान ने सारा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की चुलबुली सारा के बचपन की एक बहुत प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सारा अपने पापा यानी सैफ अली खान की गोद में बैठकर उन्हें कुछ खिलाती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करीना ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई खूबसूरत सारा।’ इसके साथ ही करीना ने मजाकिया अंदाज में लिखा-खूब सारा पिज्जा खाओ! बिग हग!’ इसके साथ ही करीना ने दिल वाली इमोजी भी शेयर की है।

करीना कपूर खान ने कुछ यूं दी जन्मदिन की बधाई

सोशल मीडिया पर सारा की इस क्यूट सी तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस सारा को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं। करीना कपूर खान वैसे तो सारा की स्टेप मदर है, लेकिन दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी दोस्ताना व्यवहार करती है और अक्सर कई मौकों पर पारिवारिक समारोह में साथ नजर आती है। सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह फिल्म ‘सिम्बा’ और ‘लव आजकल’ में नजर आई। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म कुली नंबर वन में नजर आएंगी। इसके अलावा अक्षय कुमार एवं साउथ सुपरस्टार धनुष के साथ फिल्म ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगी। सारा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनके फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है ।

]]>