satish mahana – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भव्य एवं आकर्षक होगा डिफेंस एक्सपो का आयोजन -महाना
औद्योगिक विकास मंत्री ने किया तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना  ने कहा है कि फरवरी माह में आयोजित डिफेंस एक्सपो को भव्य एवं आकर्षक रूप में किया जायेगा। इसके लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डिफेंस एक्सपो की भव्यता इस प्रकार होगी, ताकि लोगों के मानस पटल पर यह सदैव स्मरण रहे। उन्होंने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं ससमय पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। श्री महाना आज वृन्दावन योजना के सेक्टर-15 में 05 से 09 फरवरी तक आयोजित होने वाले डेफएक्सपो-2020 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय का भी अहम योगदान है।

उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में किये गये प्रस्तुतिकरण का भी अवलोकन किया। औद्योगिक विकास मंत्री ने आवास विकास, लखनऊ विकास प्राधिकरण, पर्यटन, उर्जा, अग्नि शमन, पर्यावरण, लोक निर्माण, पुलिस, ट्रैफिक, यूपीडा, सूचना, नगर निगम, जिला प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रोटोकाल, परिवहन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि एक्सपो के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही न बरती जाय। जिन अधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति जिम्मेदार बनाया गया है, वे अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता से करें। एक्सपो में आवागमन की सुचारू व्यवस्था बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग किया जाय।  इसके साथ ही आगंतुकों के लिए पार्किंग के अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। श्री महाना ने आगंतुकों के लिए बनाये जाने वाली टेंट सिटी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि टेंट सिटी में आवश्यक अवस्थापना सुविधाओं के साथ सुरक्षा तथा अग्नि शमन व्यवस्था का चाक-चौबंद होनी चाहिए।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आज से लेकर कार्यक्रम समाप्ति तक पुलिस एवं अग्नि शमन की अस्थाई चौकी कार्यक्रम स्थल पर स्थापित कराई जाय और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जाय। अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी ने डिफंेस एक्सपो की तैयारियों के संबंध में प्रेजेंटेशन देते हुए आश्वस्त किया कि डिफेंस एक्सपो के आयोजन को यादगार बनाया जायेगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय रक्षा सचिव सुभाष चन्द्रा सहित रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा राज्य सरकार के औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, प्रमुख सचिव आलोक कुमार, महानिरीक्षक एस.के. भगत और आयोजन से जुड़े विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

मोदी ने पूरी दुनिया में पहुंचाया योग : महाना
कानपुर : 21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस की महत्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितम्बर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी। उन्होंने कहा था, योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग करने से मनुष्य के भीतर विचार, संयम और पूर्ति के साथ स्वास्थ्य लाभ मिलता है। जिसके बाद भारत में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। योग से होने वाले स्वास्थ लाभ को देखते हुए इसकी ख्याति विदेशों में पहुंची और वहां के लोगों ने भी योग को अपनी जीवन शैली में शामिल कर लिया। कानपुर की जनता ने जिस तरह से बढ़चढ़ कर आज योग दिवस पर योग में हिस्सा लिया, यह स्वास्थ के प्रति उनकी योग की महत्ता को सही साबित करता दिख रहा है।

यह बात जनपद के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुक्रवार को जिला प्रशासन व योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग दिवस में सूबे के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कही। महाना ने कहा कि हजारो लोगों ने आज योग का प्रशिक्षण लिया। लोगों ने कहा कि योग विदेश से आया, लेकिन ऐसा नहीं था। योग भारत से पूरी दुनिया में पहुंचा। प्रधानमंत्री ने यूएन में प्रस्ताव रखा था, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से हम देश और दुनिया भर को जागरूक करेंगे। प्रधानमंत्री का संकल्प पूर्ण होता हुआ दिखाई दे रहा है, क्योंकि आज के दिन देश और पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग शिविर में भारी संख्या में शहरवासियों के साथ मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडेय, एडीजी प्रेम प्रकाश ने योग कर स्वास्थ लाभ लिया।