scholarship for cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 03 Jun 2019 12:37:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 इंग्लैण्ड एवं अमेरिका के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन https://www.shauryatimes.com/news/44160 Mon, 03 Jun 2019 12:37:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44160 अमेरिका की डार्टमाउथ विवि द्वारा 1,44,372 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र क्षितिज जैन को इंग्लैण्ड एवं अमेरिका के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इसके साथ ही, अमेरिका की डार्टमाउथ यूनिवर्सिटी द्वारा चार वर्षीय शिक्षा अवधि के लिए क्षितिज को 1,44,372 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप भी प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक एवं अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी और यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर द्वारा भी उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने क्षितिज की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है, जिनकी कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन की बदौलत विद्यालय के छात्र शिक्षा जगत में नई ऊँचाइयों को छू रहे हैं।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 74 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>