Scholarships of US $ 1 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 22 Jan 2020 12:35:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेरिका के दो विवि में सीएमएस छात्रा को 1,65,600 एवं 1,37,000 डालर की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/75327 Wed, 22 Jan 2020 12:35:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=75327 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा खुशी वर्मा को अमेरिका की ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी द्वारा 1,65,600 अमेरिकी डालर एवं इलिनोईस इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 1,37,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। खुशी वर्मा को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस ने भी इस मेधावी छात्रा को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. की एक और होनहार छात्रा ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्रा की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 80 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 31 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

]]>