shahjahapur student blame to chinmyanad – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रेसवार्ता में छात्रा ने लगाया आरोप, चिन्मयानंद ने एक साल तक किया शारीरिक शोषण
शाहजहांपुर : चिन्मयानंद पर अपहरण का आरोप लगाने वाली छात्रा सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लड़की ने आरोप लगाया कि स्वामी चिन्मयानंद ने उसका रेप किया और एक साल तक शारीरिक शोषण किया। अपने चेहरे को काले कपड़े से ढककर मीडिया के सामने आई लड़की ने यह भी आरोप लगाया कि शाहजहांपुर पुलिस चिन्मयानंद के खिलाफ रेप केस नहीं दर्ज कर रही है। छात्रा ने आरोप लगाया, श्चिन्मयानंद ने मेरा रेप किया और उसके बाद एक साल तक शारीरिक शोषण किया। शाहजहांपुर पुलिस ने रेप केस नहीं दर्ज किया। मैं जब दिल्ली में थी तब दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर उसे शाहजहांपुर पुलिस को फॉरवर्ड किया था, मगर वह अब भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

छात्रा ने आगे बताया, रविवार को एसआईटी ने मुझसे करीब 11 घंटे पूछताछ की। मैंने उन्हें रेप के बारे में बताया। उन्हें बताने के बाद भी अब तक चिन्मयानंद को नहीं गिरफ्तार किया गया है।श्उसने बताया कि इससे पहले जब उसके पिता ने चिन्मयानंद के खिलाफ शारीरिक शोषण के आरोप में मुकदमे की तहरीर दी थी तब मुकदमा दर्ज करना तो दूर, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने उसके पिता को धमकी देते हुए चिन्मयानंद के रसूख का हवाला दिया और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। लड़की ने कहा कि उसके पास सारे साक्ष्य मौजूद हैं। वह कॉलेज हॉस्टल के जिस कमरे में रहती थी उसे सील कर दिया गया है। उसे मीडिया के सामने खोला जाए। सही समय आने पर साक्ष्य (विडियो क्लिप) भी पेश किया जाएगा। लड़की ने कहा कि उसने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए ही अपना वह विडियो वायरल किया था, जिसमें उसने चिन्मयानंद से जान का खतरा बताया था। वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह की ओर से दर्ज कराए गए पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगे जाने के मामले में कथित पीड़िता ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। चिन्मयानंद ने जो आरोप लगाया है वह फर्जी है।

एक सवाल के जवाब में छात्रा ने बताया कि उसके साथ दिल्ली के होटल में देखा गया संजय सिंह नामक युवक उसका भाई है।पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के कॉलेज में एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त को एक विडियो वायरल किया था जिसमें उसने चिन्मयानंद पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी और कई अन्य लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। इसके साथ ही उसने अपने और अपने परिवार की जान का खतरा बताया था। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। अगले दिन लड़की की लोकेशन दिल्ली के एक होटल में मिली थी। होटल के विडियो फुटेज में वह किसी लड़के के साथ देखी गई थी। बाद में वह युवती राजस्थान में मिली थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार ने मामले की पड़ताल के लिए विशेष जांच दल गठित किया है, जो मामले की तफ्तीश कर रहा है।