sharad pawar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 15 Mar 2019 18:52:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शरद पवार बोले, मुंबई के सभी पुलों के बारे में श्वेतपत्र जारी करे सरकार https://www.shauryatimes.com/news/35975 Fri, 15 Mar 2019 18:52:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=35975
मुंबई : राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने सीएसटी पुल हादसे के बाद मुंबई के सभी पुलों के बारे में श्वेतपत्र जारी करने की मांग की है। पवार ने शुक्रवार को विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष धनंजय मुंडे के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि मुंबई में जिन पुलों का ऑडिट हुआ था, उनकी जांच की जानी चाहिए। मध्य रेलवे ने 11 नवंबर 2015 को राज्य सरकार को पत्र लिखा था। इसमें मुंबई के ओवरब्रिजों की खराब स्थिति की जानकारी दी गई थी। इस पत्र के बावजूद सरकार और बीएमसी प्रशासन ने मामले की गंभीरता को नहीं समझा। मुंबई में गुरुवार को जो दुर्घटना हुई, वह चिंता का विषय है। विरार से चर्चगेट, कर्जत से सीएसटी रोज तक़रीबन 80 लाख लोग यात्रा करते हैं। रेलवे में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
]]>