sharmishta mukharji ask resign of mj akabar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Oct 2018 11:53:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शर्मिष्ठा मुखर्जी बोलीं, इस्तीफा दें विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर https://www.shauryatimes.com/news/14264 Sun, 14 Oct 2018 11:53:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14264 नई दिल्ली : दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने आज कहा कि ‘मी टू अभियान’ के जरिए बड़े बड़े पदों पर बैठे लोग बेनकाब हो रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर का नाम आने के बाद उन्होंने उनसे इस्तीफा देने की मांग की। रविवार को दिल्ली प्रदेश कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि यौन शोषण के बारे में बताने वाली महिलाओं और युवतियों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है। किसी भी महिला के लिए अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार के बारे में बताने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है। समाज में ऐसे किसी भी व्यक्ति के लिए जगह नहीं होनी चाहिए जो महिलाओं का सम्मान ना करे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में कुछ महिलाओं ने वरिष्ठ पत्रकार एवं विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का भी नाम लिया है। इसलिए नैतिकता के आधार पर मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

]]>