shekh haseena – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 31 Dec 2018 09:00:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पीएम मोदी ने बांग्लादेश में आम चुनाव जीतने पर शेख हसीना को दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/25315 Mon, 31 Dec 2018 09:00:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25315 नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को चुनाव जीतने पर बधाई दी। शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने रविवार को हुए आम चुनाव में लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, शेख हसीना जी से बातचीत की और बांग्लादेश में चुनाव में जीतने पर उन्हें बधाई दी। उनके नए कार्यकाल के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के विकास और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ,एक साथ काम के लिए वह अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

]]>