shivani cup sunday open chess – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 25 Aug 2019 16:54:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट एक सितम्बर को https://www.shauryatimes.com/news/53503 Sun, 25 Aug 2019 16:54:09 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=53503 लखनऊ : लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आगामी 1 सितम्बर को होने वाले शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट के 28वें संस्करण में इस बार 38,5000 रूपए की इनामी राशि दांव पर होगी। मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल के परिसर में होने वाले इस टूर्नामेंट में 2000 से कम फिडे रेटिंग वाले खिलाड़ी ले सकते है। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे ने बताया कि शिवानी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित पांच हजार रूपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में चार श्रेणियों ओपन के साथ अंडर-16, अंडर-14 व अंडर-10 आयु वर्ग में स्विस सिस्टम और फिडे नियमों के तहत पांच राउंड के मुकाबले होंगे।

वहीं वेटरन खिलाड़ियों और शारीरिक दिव्यांग की विेशेष श्रेणी में भी मुकाबले होंगे। उन्होंने कहा कि 38,500 रूपए के नगद पुरस्कार सहित कुल 50 हजार रूपए के पुरस्कार इस बार टूर्नामेंट के विजेताओं को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी, टी शर्ट व नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं सभी वर्गो में पहले 15 खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का प्रविष्टि शुल्क 300 रूपए है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन भी टूर्नामेंट की ईमेल आईडी shivanichessacademy@gmail.com पर 31 अगस्त को रात 9ः00 बजे तक दे सकते है। वहीं आयोजन स्थल पर 1 सितम्बर को सुबह 9ः30 बजे तक भी खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि दे सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नः 9956039142 पर सम्पर्क कर सकते है।

]]>
कुलदीप शंकर ने सर्वाधिक अंक के साथ जीता ओपन वर्ग का खिताब https://www.shauryatimes.com/news/17709 Sun, 11 Nov 2018 17:35:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17709 13वीं शिवानी कप संडे ओपन प्राइजमनी चेस टूर्नामेंट

लखनऊ। सीएम कार्यालय में कार्यरत कुलदीप शंकर ने 13वीं शिवानी कप संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग का खिताब सर्वाधिक पांच अंक जुटाते हुए जीत लिया। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मानसरोवर योजना, शहीद पथ स्थित शिवानी पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच हजार रूपए की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के ओपन वर्ग के पांचवें व अंतिम दौर में कुलदीप शंकर ने सफेद मोहरों से खेलते हुए रवि शंकर को मात देकर पूरे अंक जुटाए। पाचंवे व अंतिम राउंड के बाद कुलदीप शंकर पांच अंक के साथ शीर्ष पर रहे। स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट के पवन बाथम साढ़े चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। रवि शंकर, पृथ्वी सिंह व विनय मिश्रा के समान साढ़े तीन-साढ़े तीन अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते रवि शंकर को तीसरा, पृथ्वी सिंह को चौथा व विनय मिश्रा को पांचवां स्थान मिला।

अंडर-10 आयु वर्ग में मांटफोर्ट इंटर कॉलेज के रिधम निगम व लामार्टिनियर कॉलेज के अथर्व रस्तोगी के समान तीन-तीन अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते रिधम निगम को पहला स्थान मिला जबकि अथर्व को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
अंडर-14 आयु वर्ग में डीपीएस एल्डिको के ए.वामसी कृष्णा सर्वाधिक साढ़े तीन अंक के साथ शीर्ष पर रहे। डीपीएस एल्डिको के ही आदित्य पंत व मधुर सिंह के समान ढाई-ढाई अंक रहे लेकिन टाईब्रेक स्कोर के चलते आदित्य दूसरे व मधुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 आयु वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल के भौमिक पाण्डेय सर्वाधिक साढ़े तीन अंक के साथ शीर्ष पर रहे। द मिलेनियम स्कूल के तेजस्व सिंह व डीपीएस एल्डिको के आदर्श पाल के समान तीन-तीन अंक रहे लेकिन टाइब्रेक स्कोर के चलते तेजस्व दूसरे व आदर्श पाल तीसरे स्थान पर रहे। लखनऊ जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर दुबे के अनुसार गत अक्टूबर माह में हुए टूर्नामेंटों में ओवरआल सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के चलते मयंक पाण्डेय को प्लेयर ऑफ द अक्टूबर मंथ का पुरस्कार दिया गया। मयंक पाण्डेय ने पिछले माह हुए चार में से दो टूर्नामेंट में ओपन वर्ग का खिताब जीता था।

]]>