shivraj chohan on jabalpur – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 22 Nov 2018 07:13:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जबलपुर के संस्कार देते हैं प्रेरणा, इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : शिवराज https://www.shauryatimes.com/news/19410 Thu, 22 Nov 2018 07:13:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19410 जबलपुर : जबलपुर को हमारे प्रदेश की संस्कारधानी कहा जाता है। यहां के संस्कार हमें प्रेरणा देते हैं। संस्कारधानी को किसी भी मामले में पीछे नहीं रहने देंगे। यहां पर विकास ही विकास होगा। यदि भोपाल-इंदौर के विकास में एक रुपये खर्च होगा तो जबलपुर के विकास में सवा रुपये खर्च किया जाएगा। ये बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को देर रात जबलपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शहीद स्मारक में पार्टी प्रत्याशी शरद जैन के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कही।
इससे पहले उन्होंने जबलपुर केंट के रांझी में प्रत्याशी अशोक रोहाणी, जबलपुर के पनागर विधानसभा के बिलपुरा में प्रत्याशी सुशील कुमार तिवारी, बरगी विधानसभा के चरगवां में प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और नरसिंहपुर जिले की विधानसभा गोटेगांव में कैलाश जाटव के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा से सिर्फ विकास पर ही फोकस किया है और विकास ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता में सर्वोच्च रहा है, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में 54 वर्षों तक शासन किया। उनके शासनकाल में मध्यप्रदेश की क्या स्थिति यह किसी से छिपी नहीं है।

 

]]>