shoot gun – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 01 Mar 2019 18:24:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अवैध प्रेम प्रसंग में फौजी पति पर चलवा दी गोली, आशिक समेत तीन गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/34132 Fri, 01 Mar 2019 18:22:33 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34132

मेरठ : गंगानगर में 24 फरवरी की शाम फौजी को गोली मारे जाने का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने फौजी की पत्नी व उसके प्रेमी और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि फौजी को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चल गया था। जिसके बाद में अपनी पत्नी को हत्या की धमकी दे रहा था। जिसके चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या का षडयंत्र रचा था।

गौरतलब है कि गंगानगर निवासी सुनील फौज में सिपाही है। 24 फरवरी को सुनील अपनी पत्नी बीना को स्कूटी चलाना सिखा रहा था। इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी थी। बीना का आरोप था कि बदमाश उसके कुंडल भी लूटकर ले गए। वहीं, घायल सुशील अब तक दिल्ली के सैनिक अस्पताल में भर्ती है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुनील की पत्नी बीना की कॉल डिटेल खंगाली तो पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बीना के प्रेमी रोहित शर्मा उर्फ राबी निवासी मुबारकपुर खेकड़ा और रोहित के दोस्त अजय उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा और कारतूस सहित हमले में प्रयुक्त स्कूटर भी बरामद हुआ है।

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी रोहित पंडिताई का काम करता है। करीब 6 माह पहले वह फौजी के पड़ोस में कथा करने गया था। इसी बीच फौजी सुनील की पत्नी और पंडित रोहित की आंख लड़ गई। दोनों में प्रेम संबंध बन गए और दोनों मोबाइल पर बातें करते थे। इस बात का फौजी सुनील को पता चल गया। सुनील एक महीने बाद रिटायर होने वाला था। आरोपियों ने बताया कि सुनील उन्हें धमकी दे रहा था कि रिटायरमेंट के बाद बीना और रोहित दोनों का काम तमाम कर डालेगा। जिसके बाद उन्होंने सुनील की हत्या की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि खुद को फंसते देख फौजी की पत्नी बीना ने 2 दिन पूर्व खुदकुशी का प्रयास किया था। बीना को भी दबोच लिया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

]]>