shouts and screams – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Nov 2020 06:39:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बहराइच में बड़ा हादसा, चीख-पुकार से मचा हड़कम्प https://www.shauryatimes.com/news/89114 Mon, 02 Nov 2020 06:39:48 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=89114 श्रद्धालुओं से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, छह की मौत 10 घायल

बहराइच : किछौछा शरीफ से लखीमपुर जा रहे जायरीनों से भरी वैन को बहराइच गोंडा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ पर हुआ। हादसे में वैन सवार 6 जायरीनो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में आठ की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाकर भर्ती कराया गया है अभी पहचान नहीं हो सकी है।

जियारत से लौट रहे श्रद्धालुओं के मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ के पास सोमवार की भोर जायरीनों से भरी वैन को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। वैन में सवार छह श्रद्धालु की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल है। पयागपुर थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि अम्बेडकरनगर के किछौछा में श्रद्धालु जियारत करने गए थे। वहां से जियारत करके लखीमपुर लौट रहे थे। शिवदहा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें 6 लोगों की मौत हुई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया गया है।

]]>