shraddhanjali to jetly in state BJP head quarter – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 25 Aug 2019 17:28:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर अरुण जेटली को दी गयी श्रद्धांजलि https://www.shauryatimes.com/news/53507 Sun, 25 Aug 2019 17:27:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=53507 लखनऊ : भाजपा राज्य मुख्यालय पर रविवार शाम को एक शोकसभा आयोजित कर पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जेटली को राजनीति का अजातशत्रु बताया। स्वर्गीय जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश ने एक लोकप्रिय नेता और पार्टी ने अपने सच्चे सिपाही को खोया है। उन्होंने कहा कि जेटली के निधन से हुई रिक्तता की भरपाई असम्भव है। उन्होंने कहा कि जेटली जी की लोकप्रियता सभी क्षेत्रों में समान रूप से थी। पार्टी के प्रति उनमें पूर्ण समर्पण का भाव था। देश के प्रतिभावान व दूरदर्शी नेता के प्रयाण से भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता स्तब्ध और दुखी है। उन्होंने कहा कि जेटली जी का जन्म प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता बड़े वकील थे। उनका विवाह राजघराने में हुआ था, फिर भी उनमें सहजता थी। आपातकाल के समय जेटली जी जेल में रहे और दमनकारी सरकार के विरूद्ध डटकर संघर्ष किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने जेटली को स्मरण करते हुए कहा कि उनके साथ हमें काम करने का सौभाग्य मिला। निचले स्तर पर पार्टी की कोर कमेटियों द्वारा लिये गए किसी भी निर्णय पर अरूण जेटली ने कभी कोई आपत्ति नहीं की। उनका मानना था जो भी निर्णय नीचे से होकर आता है उसमें कोई भी अपना-पराया नहीं है। यह उनका संगठनात्मक भाव था। स्वतंत्र देव ने कहा कि जेटली उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे। उनके लिए जैसी भी व्यवस्था कर दी जाय, उनको कभी कोई आपत्ति नहीं रही। उनका पूरा जीवन देश के सम्मान के लिए समर्पित रहा।

पूर्व संगठन मंत्री जय प्रकाश चतुर्वेदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अरूण जेटली के निधन से देश ने एक प्रखर वक्ता, कुशल रणनीतिकार, प्रख्यात कानून मर्मज्ञ एवं सहृदय नेता को खोया है। शोकसभा में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. अरूण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रयम्बक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्य, प्रदेश सरकार के मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, रमापति शास्त्री, मोहसिन रजा, प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डा. समीर सिंह, मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

]]>