shrikant sharma in power corportation meeting – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

24 घंटे बिजली देने के लिए सिंगल डिजिट में लायें लाइन लास : श्रीकांत शर्मा
ऊर्जा मंत्री ने की प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लाइन लास को सिंगल डिजिट में लाने का प्रयास करें। वह सोमवार को शक्ति भवन में प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपेक्षा है कि अगले वर्ष से प्रदेश को 24 घंटे बिजली मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरुरी है कि लाइन लास को दिसम्बर महीने के अंत तक सिंगल डिजिट में लाने के प्रयास किये जायें। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाइन लास वाले फीडर में आर्मर केबल के साथ स्मार्ट मीटर लगाया जाये। मंत्री ने सभी बिजली कनेक्शन के मीटर की रीडिंग शतप्रतिशत न हो पाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक सभी कनेक्शन की बिलिंग कर ली जाये। मंत्री ने कहा, ‘हम बिजली दे रहे हैं लेकिन बिल नहीं दे रहे। उपभोक्ताओं के चाहने पर भी उन्हें बिल नहीं दे पा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि यह विभाग और उपभोक्ताओं के हित में नहीं है।

श्री शर्मा ने कहा कि शत प्रतिशत बिलिंग हो, इसके लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिये। बिलिंग एजेंसी द्वारा बिल बनाने में फर्जीवाड़ा पाये जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश भी मंत्री ने दिया। बिलिंग एजेंसी की लापरवाही से पावर कारपोरेश को कितना नुकसान हुआ, ऊर्जा मंत्री ने इसकी रिपोर्ट तैयार करने को भी कहा। उन्होंने सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक, निदेशक और मुख्य अभियंताओं को जनपदवार बिलिंग, लाइन लास और विद्युत चोरी की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री ने बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस टीम के साथ अधिक से अधिक जांच के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 58 बिजली थाने स्थापित हो चुके हैं, जिनमें से 51 थानों पर बिजली चोरी की एफआईआर होने लगी है। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने का भी उन्होंने स्पष्ट निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि सुविधा शुल्क लेकर अवैध रुप से बिजली संचालन बंद किया जाये।

मंत्री ने झटपट पोर्टल की मानीटरिंग करने तथा इसका सर्वर धीमा होने से उपभोक्ताओं के कनेक्शन में हो रही देरी को शीघ्र दूर करने की हिदायत भी दी। इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नं0 1912 को पूरी तरह से सक्रिय करने तथा इसके तहत कनेक्शन लेने में किसी भी प्रकार की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता की जिम्मेदारी तय की। समीक्षा बैठक में उपस्थित प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार कहा कि अतिरिक्त कार्यबल लगाकर शतप्रतिशत बिलिंग की समस्या का निराकरण किया जायेगा। बैठक में पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एम0 देवराज, सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक, निदेशक और मुख्य अभियंता भी उपस्थित रहे।