shuchi vishwash on cm yogee – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 04 Dec 2018 18:11:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट, इस्तीफा देकर वापस मठ लौट जाएं योगी -शुचि विश्वास https://www.shauryatimes.com/news/21390 Tue, 04 Dec 2018 18:11:00 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=21390 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस का कहना है कि सूबे में अव्यवस्था व अराजकता चरम पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और गृह युद्ध जैसे हालात हैं। प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान से तेलांगाना चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि अगर योगीजी को स्टार प्रचारक बनना है तो मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद से इस्तीफा देकर वापस अपने मठ लौट जाना चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश में 19 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौत हुई है। उन्होंने बुलंदशहर और लखनऊ की घटना को दुखद बताया है। शुचि विश्वास ने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। दिन प्रतिदिन स्थिति बदहाल होती जा रही है, लेकिन भाजपा सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है और वह सरकार के इकबाल को सीधे चुनौती दे रहे हैं। दिनदहाड़े लूट, डकैती और लोगों की हत्या हो रही है। 19 महीने की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ प्रशासनिक रूप में कानून व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर असफल साबित हुए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को चला पाना मुख्यमंत्री के बस में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को आरएसएस, बजरंग दल और हिन्दू युवा वाहिनी चला रही है।

]]>