siddhart nath – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 11 Oct 2019 18:05:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना से गांधीजी के ग्राम स्वराज को मिलेगा बल : सिद्धार्थ नाथ https://www.shauryatimes.com/news/60221 Fri, 11 Oct 2019 18:05:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60221 कैबिनेट मंत्री बोले, यूपी में होगा 18 लाख रोजगार का सृजन

नोएडा : एक जिला एक उत्पाद योजना से उत्तर प्रदेश में 18 लाख नए रोजगार का सृजन होगा। यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नोएडा के सेक्टर-62 स्थित एक्सपो सेंटर में आयोजित किए गए दो दिवसीय रेडीमेड गारमेंट्स प्रदर्शनी के समापन के दौरान शुक्रवार को कहीं। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद से महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को बल मिलेगा। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का मकसद जिले के उद्यमी का आपस मिलना और उनके बीच के समस्या को बात करके दूर करना है। सरकार का काम केवल रिबन काटना नहीं होता, नई नीतियां लाना भी उनका काम है जिसके माध्यम से जनता को लाभ पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री ने आंकड़ा बताते हुए कहा कि पहले की योजनाओं में तीन हजार आठ सौ करोड़ से सरकार की मदद से साढ़े आठ लाख रोजगार उत्पन्न हुए। ऐसे में जब दो लाख करोड़ का इन्वेस्ट हुआ है तो प्रदेश में 18 लाख नए रोजगार उत्पन्न होंगे। सिंह ने छोटे व्याारियों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहन के रूप में चेक और मजदूरों के स्किल को बढ़ाने के लिए टूल किट भी बांटे। सेक्टर 62 के एक्सपो सेंटर में दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसमे जिला गौतमुद्धनगर के अलग—अलग जगहों से उद्यमियों ने अपने उत्पाद के साथ हिस्सा लिया था।

]]>
देश की जनता ने राहुल को दिया जवाब: सिद्धार्थ नाथ https://www.shauryatimes.com/news/44056 Sun, 02 Jun 2019 18:38:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=44056

ममता बनर्जी के विचार लादेन की संस्कृति से प्रभावित

प्रयागराज। देश की जनता ने राहुल गांधी को 2014 में ही जवाब दे दिया और अब 2019 में भी जवाब दे दिया है। जब तक राहुल गांधी परिवारवाद से बाहर नहीं निकलेंगे तथा अपने को पीछे रख कर कांग्रेस के लोगों को आगे नहीं लायेंगे तब तक वह उसी स्थिति में रहेंगे, जिस स्थिति में आज हैं। यह बातें प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ ने कही है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को अपने निजी आवास पर यह बात कहीं। राहुल गांधी ने हाल ही में बयान दिया कि भाजपा से लड़ने के लिए हम 52 सांसद ही काफी हैं तथा अगले पांच साल तक कांग्रेस भाजपा से इंच-इंच पर लड़ेगी और जीतेगी। उनके इस वक्तव्य के जवाब में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यह बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी देश की जनता को आगे रखकर उनके लाभों की चिंता नहीं करेंगे तथा उनके परिवार में जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो उनके लड़ने के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, बल्कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी। भाजपा द्वारा ममता बनर्जी को दस लाख पोस्टकार्ड भेजे जाने को लेकर उठाए गए सवाल पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि  ममता बनर्जी जय श्री राम का नाम सुनते ही भड़क जाती हैं। उनके विचार ओसामा बिन लादेन की संस्कृति में आस्था रखने वाली विचारधारा से प्रभावित हैं। जो घुसपैठियों को पनाह देती हैं। लादेन के विचारों में आस्था रखने वाले को जय श्रीराम अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन आज देश के लिए आवश्यक हो गया है कि ममता भी बदलें तथा उनके पास जो ममता है उसके अंदर जय श्रीराम ही आकर बैठे, नहीं तो ओसामा के विचार उनको ममता नहीं बनने देंगे। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा इसी कारणवश उनके पास इतने कार्ड भेजे जा रहे हैं जिससे उनके अंदर करुणा का भाव जागृत हो तथा वह बंगाल की जनता की भलाई के लिए लाभकारी कार्य करना शुरू कर दें।
]]>