simran win silver in yooth olampik – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Oct 2018 12:09:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूथ ओलंपिक : कुश्ती स्पर्धा में सिमरन ने जीता सिल्वर मेडल https://www.shauryatimes.com/news/14277 Sun, 14 Oct 2018 12:09:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14277 नई दिल्ली : ब्यूनस आयर्स में खेले जा रहे 2018 यूथ ओलंपिक के कुश्ती स्पर्धा में महिलाओं के फ्रीस्टाइल 43 किग्रा वर्ग में भारत की 17 वर्षीया पहलवान सिमरन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है। वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप 2017 में 40 किग्रा में कांस्य पदक हासिल करने वाली सिमरन को फाइनल में अमेरिका की एमिली शिलसन के हाथों 11-6 से हार का सामना करना पड़ा। सिमरन पहले पीरियड में ही 2-9 से पिछड़ गई थीं, जिससे अमेरिकी खिलाड़ी की जीत सुनिश्चित हो गई थी। भारतीय पहलवान ने हालांकि दूसरे पीरियड में अच्छा खेल दिखाया और इस दौरान 4 अंक बनाए। अमेरिकी पहलवान दूसरे पीरियड में केवल 2 अंक बना पाईं। भारत का यह युवा ओलिंपिक में 5वां रजत पदक है। उसने तीन स्वर्ण पदक भी जीते हैं। कुश्ती में एक अन्य भारतीय मानसी क्लासिफिकेशन मुकाबले में मिस्र की इम्बाबी अहमद से आसानी से हार गईं और आखिर में 8वें स्थान पर रहीं।

]]>