SP – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 27 Oct 2020 20:39:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सपा, बसपा, कांग्रेस में है परिवारवाद : योगी https://www.shauryatimes.com/news/88464 Tue, 27 Oct 2020 20:39:43 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88464 उन्नाव। विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांगरमऊ स्थित शांति मिल मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने देश व पार्टी को परिवार तक ही सीमित रखा है। यह लोग परिवार के बाहर जाने की सोच ही नहीं रखते हैं। लेकिन, भाजपा के लिए चौबीस करोड़ की जनता ही परिवार है और जनता के हितों के लिए संकल्प लिया है। भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ सकता है और बांगरमऊ से कार्यकर्ता को मैदान में उतारा है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक माह में दूसरी बार 162 बांगरमऊ विधान सभा में आकर सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही जनता का उत्थान कर पाएगी। बांगरमऊ से उम्मीदवार ने पहले कभी सोचा नहीं था और कभी टिकट मांगा भी नहीं। लेकिन पार्टी ने महसूस किया और कार्यकर्ता को मौका मिला। जनपद कलम और तलवार की पावन स्थली है। उन्होंने ने कहा कि हम जनता को जनार्दन मानते हैं। शौचालय, बिजली कनेक्शन, गरीब कन्या विवाह अन्य योजनाएं बिना किसी का धर्म देखे लागू किया। सरकार ने गौशालाएं बनवाई और गौ-माता की रक्षा के प्रति हम कटिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश पूरी मजबूती के साथ देश विकास की ओर बढ़ रहा है। 500 वर्षों की टीस खत्म कर राम मंदिर का निर्माण के रास्ते खुले। रामराज्य की संकल्पना को यथार्थ करने का कार्य मोदी सरकार कर रही है।

अपराधियों की संपति पर चला बुलडोजर-स्वतंत्र देव

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकार सपा व बसपा ने जमकर लूटपाट की। प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही अपराधियों की संपति पर बुलडोजर चला है। भाजपा उम्मीदवार श्रीकांत कटियार ने कहा कि मैं भीख मांगकर इस विधानसभा का विकास कराऊंगा। कहा कि मैं सम्मानित जनता का सिर नहीं झुकने दूंगा। सांसद साक्षी महराज ने कहा कि मेरी लोकसभा चुनाव में यही सीएम आए थे, तब यह भीड़ आधी थी। आज मैदान भर हुआ है। मैं मुख्यमंत्री के सामने कहता हूं यही भीड़ आपको चुनाव जीतकर देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम जारी होने के बाद यहां का प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया था। कई जिलों से पुलिस बल को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गए थे। खूफिया टीमें अलर्ट थी। एक दिन पहले सोमवार से ही कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास कई जगह टीम लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए रही। देर शाम को कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन ने टीम ने राहत की सांस ली। इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री मोहसिन रजा, जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री आईटी अजीत पाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

]]>