sports expo in cms start – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अनुशासन, निष्ठा, राष्ट्रप्रेम तथा खेल भावना ही अनुशासित खिलाड़ी की पहचान : वीरेन्द्र कुमार
अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ का भव्य उद्घाटन

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो 2019’ का भव्य उद्घाटन आज सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार, डायरेक्टर-जनरल, आर.डी.एस.ओ. ने एकता व शान्ति का दीप प्रज्जवलित कर अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्सपो-2019’ का विधिवत उद्घाटन किया तथापि खेल जगत की अनेक प्रख्यात हस्तियों सर्वश्री वी. एस. चौहान, अर्जुन पुरस्कार विजेता (एथलेटिक्स), गुलाब चंद, अर्जुन पुरस्कार विजेता (एथलेटिक्स), मनोज तमांग, अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी, अशोक बांबी, पूर्व रणजी खिलाड़ी, कमल कान्त कनौजिया, रणजी खिलाड़ी, अक्शदीप नाथ, कैप्टन, रणजी टीम एवं आई.पी.एल. खिलाड़ी, देवेन्द्र भंडारी, इण्टरनेशल हॉकी खिलाड़ी एवं अम्पायर, क्यू. एम. सिद्दीकी, इण्टरनेशनल एथलीट आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की भव्यता में चार चाँद लगा दिये। विदित हो कि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के तत्वावधान में चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘एक्स्पो-2019’ का आयोजन 19 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें नेपाल, दक्षिण अफ्रीका एवं भारत के विभिन्न प्रदेशों से लगभग 500 से बाल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

इस अवसर पर देश-विदेश के खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार, डायरेक्टर-जनरल, आर.डी.एस.ओ. ने कहा कि अनुशासन, निष्ठा, राष्ट्रप्रेम तथा खेल भावना ही एक अच्छे और अनुशासित खिलाड़ी की पहचान है, जो उसे समाज व राष्ट्र का आदर्श नागरिक बनाती है। आज के यही खिलाड़ी कल के ओलम्पिक चैम्पियन बनकर देश का नाम सारे विश्व में रोशन करेंगे। उन्होंने सिटी मोन्टेसरी स्कूल को बधाई दी कि खेलों के क्षेत्र में आगे आकर इतना शानदार ओलम्पियाड आयोजित किया गया है। ‘एक्सपो-2019’ की संयोजिका एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की प्रधानाचार्या अरुणा नायडू ने देश-विदेश से पधारे बाल खिलाड़ियों, खेल जगत की महान विभूतियों व गणमान्य आतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि इस खेल महोत्सव में खिलाड़ी छात्रों को न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा बल्कि उनमें शान्ति और वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना उत्पन्न होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की इस खेल महोत्सव से देश-विदेश की उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को अपने दमखम का सर्वोच्च प्रदर्शन करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा, साथ ही प्रतिभागी खिलाड़ी पूरी दुनिया को अपनी खेल भावना से विश्व एकता व विश्व शान्ति का सन्देश देंगे।

इससे पहले, आज अपरान्हः सत्र में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में विभिन्न देशों से पधारे बाल खिलाड़ी पत्रकारों से रूबरू हुए और दिल खोलकर अपने विचार रखे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुष्पासदन बोर्डिंग हाई स्कूल, नेपाल से पधारे बाल खिलाड़ियों ने कहा कि उनका इरादा इस ओलम्पियाड में अधिक से अधिक पदक जीतने का है। ये खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने को आतुर दिखे। इसी प्रकार चिल्ड्रेन्स एकेडमी, नेपाल से पधारे छात्रों का कहना था कि भारत में उन्हें अपने घर जैसा ही माहौल मिला है और सी.एम.एस. की मेहमान नवाजी ने तो उनका दिल जीत लिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि ‘एक्सपो-2019’ विश्व शान्ति और विश्व एकता की भावना को आगे बढ़ाने की एक और कड़ी है। इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड में भाग लेने वाले देश-विदेश के छात्रों को न केवल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने का अवसर मिलेगा बल्कि उनमें शान्ति और वसुधैव कुटुम्बकम की भावना भी उत्पन्न होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी छात्र इस अन्तर्राष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड के पश्चात् अपने-अपने देशों में सी.एम.एस. के ‘विश्व एकता और विश्व शान्ति’ के विचार का प्रसार करेंगे।