sports minister in bbd academy – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 18 Dec 2018 17:25:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सरकारी विभागों में 49 पदों पर खिलाडिय़ों की भर्ती की योजना बना रही यूपी सरकार : चेतन चौहान https://www.shauryatimes.com/news/23264 Tue, 18 Dec 2018 17:13:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23264
समायरा पनवार (कटप्पा में अंडर-13 की नेशनल चैंपियन) को सम्मानित करते खेल मंत्री

खेल मंत्री ने किया 43वीं योनेक्स सनराइज डा.अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल जूनियर (अण्डर-19) नेशनल बैडमिंटन चैपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन

लखनऊ : बुंदेलखंड की लोकप्रिय दिवारी नृत्य की प्रस्तुति ने लोगों को रोमांचित कर दिया तो मथुरा के मयूर नृत्य को भी लोगों ने खूब सराहा। इसी के साथ बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन अकादमी में 43वीं योनेक्स सनराइज डा. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल जूनियर (अण्डर-19) नेशनल बैडमिंटन चैपियनशिप का उद्घाटन 18 दिसम्बर, 2018 को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की इस झांकी के साथ हुआ। चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन 18 दिसम्बर, 2018 को सुबह उत्तर प्रदेश सरकार के खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने किया। खेल मंत्री ने उद्घाटन समारोह के दौरान समायरा पनवार (हाल ही में कटप्पा में अंडर-13 की नेशनल चैंपियन) को उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से दी जाने वाली 21 हजार रूपए की नकद धनराशि तथा योनेक्स किट देकर सम्मानित किया।

बुंदेलखंड के दिवारी व और मथुरा के मयूर नृत्य ने किया रोमांचित

इससे पहले विराज सागर दास (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के चेयरमैन) व डॉक्टर नवनीत सहगल (आईएएस) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ) ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर ओडी शर्मा व पी. चौधरी (उपाध्यक्ष, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया), अजय सिंहानिया (महासचिव, बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया), ओमर राशिद (सचिव इवेंट, बाई), अरुण कक्कड़ (सचिव, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ), डॉ.सुधर्मा सिंह (आयोजन सचिव) और रामकुमार सिंह व अशोक सिंह व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि, खेल व युवा कल्याण मंत्री, प्रदेश सरकार चेतन चौहान ने कहा कि यूपी बैडमिंटन अकादमी लगातार खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने यूपी बैैडमिंटन अकादमी की तारीफ करते हुए कहा कि यह अकादमी विश्व स्तर की है और यहां से लगातार खिलाड़ी निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार सूबे में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। खेल मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार खिलाड़ियों की कद्रदान है तथा सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत कोटा की व्यवस्था की है। छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी रुचि लेने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत कोटे व्यवस्था की है। सरकार खेल कोटे से सरकारी विभागों में 49 पदों पर खिलाडिय़ों की भर्ती करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा कि खेलों में मेडल, लक्ष्मण पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाडिय़ों को बीस हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में देने एवं ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को छह करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को चार तथा कांस्य मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं खेल को बढ़ावा देने और अलग-अलग खेलों में बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करने के लिए प्रदेश में पांच शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हाई एक्सीलेंस स्पोर्ट्स अकादमी बनाई जाएंगी जहां खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक्सीलेंस स्पोर्ट्स अकादमी खुलने जा रही है। इससे सूबे में खिलाडिय़ों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक्सीलेंस स्पोर्ट्स एकेडमी में बैैडमिंटन को भी शामिल किया गया है।

विराज सागर दास (बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष के चेयरमैन) ने कहा कि उनकी कोशिश है कि प्रदेश के खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाया जाये। उन्होंने कहा कि यूपी बैैडमिंटन अकादमी यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ—साथ राष्ट्रीय स्तर की भी प्रतियोगितायें यहां पर लगातार कराने की योजना में है।

 

]]>