sridevi-boney kapoor – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 06 Jan 2019 10:20:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पत्नी श्रीदेवी की आखिरी इच्छा पूरी करने ‘पिंक’ का तमिल रीमेक बनाएंगे बोनी कपूर https://www.shauryatimes.com/news/26337 Sun, 06 Jan 2019 10:12:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=26337 नई दिल्ली : बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर साल 2016 में आई शूजीत सरकार की सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ का तमिल वर्जन बनाने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर बोनी कपूर ने कहा, इस फिल्म में तापसी के किरदार में विद्या बालन और अमिताभ के किरदार में अजित होंगे। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोद करेंगे। फिल्म की कहानी में कुछ परिवर्तन किए जा रहे हैं। तमिल वर्जन की कहानी विद्या बालन को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शूजीत ने बोनी कपूर की दिवंगत पत्नी व अभिनेत्री श्रीदेवी को यह सलाह दी थी कि फिल्म पिंक का रीमेक बनना चाहिए। अत: श्रीदेवी की आखिरी इच्छा को पूरा करने के लिए बोनी कपूर ने पिंक का तमिल वर्जन बनाने का विचार बनाया है। 2016 में आई फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभायी थी, जिसमें अमिताभ ने वकील की भूमिका निभाई थी। अमिताभ के रोल को अब अजीत तमिल वर्जन में निभाएंगे।

]]>