state sub junior wooshu championship – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 06 Nov 2019 11:52:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राज्य सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में लखनऊ की टीम बनी ओवरआल चैम्पियन https://www.shauryatimes.com/news/63338 Wed, 06 Nov 2019 11:52:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=63338 विजेता खिलाड़ियों का चौक स्टेडियम में हुआ सम्मान

लखनऊ : अलीगढ़ के यश ग्लोबल स्कूल में सम्पन्न हुई 19वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशू प्रतियोगिता में धुंआधार प्रदर्शन कर ताउलू की ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा कर घर लौटी जनपद की वुशू टीम का बुधवार को स्थानीय चौक स्टेडियम में सम्मान किया गया। स्टेडियम के उप-क्रीड़ाधिकारी संजीव सिंह, उत्तर प्रदेश वुशू संघ के महासचिव मनीष कक्कड़ एवं जनपद लखनऊ वुशू संघ के सचिव पंकज जायसवाल ने जनपद के विजयी खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक रामदास रावत को सम्मानित किया। अब ये खिलाड़ी प्रदेश टीम की ओर से कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में इस माह के अन्त में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पदक विजेता खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार हैः-

ग्रुप सी इवेन्ट
वैभव सिंह – चंग्क्वान (स्वर्ण पदक)
प्रिया रावत – चंग्क्वान, दाउशू व गुनशू (स्वर्ण पदक)
अनीस रावत -दाउषू (स्वर्ण)
शुभम रावत – जियानषू (स्वर्ण)
शगुन रावत – जियानषू, क्यांगषू (स्वर्ण)
सुनीश रावत – गुनषू (स्वर्ण)

ग्रुप बी इवेन्ट
दिव्यांशी जोशी – चंग्क्वान (स्वर्ण)
अनामिका रावत – दाउषू, गुनषू (स्वर्ण)
खुशबू रावत – क्यांगषू (स्वर्ण)
प्रियंका रावत – नन्क्वान (स्वर्ण)
शिवा रावत – नन्दाउ (स्वर्ण)
विशेष रावत – नन्गुन (स्वर्ण)

]]>