State vice president of BJP Kisan Morcha dies in road accident – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सदर कोतवाली अंतर्गत बेड़ी पुलिया के पास बुधवार देर रात एक पिकअप और सफारी कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह की मौत हो गई। जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बुधवार की देर रात बांदा में आयोजित मंडल की बैठक में शिरकत कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी बेड़ी पुलिया के पास पहुंची तभी सामने से अनियंत्रित गति से आ रही पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह और उनका बेटा भी घायल हो गया। गंभीर हालत में प्रदेश उपाध्यक्ष को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व में चित्रकूट जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वह सन 2012 से लेकर 2015 तक वह भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता जय विजय सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार जैसे जैसे ही यह खबर यूपी के लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाँदा-चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे को मिली तो उन्होंने गहरा शोक जताया है।