Stir after cabinet minister Satpal Maharaj got corona positive – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएम उत्तराखंड समेत 29 मई की कैबिनेट में शामिल सभी मंत्री होम क्वारेंटाइन में
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कम्प

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंंह रावत समेत 29 मई की कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले सभी मंत्री घरेलू एकांतवास (क्वारंटाइन) में चले गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि 29 मई को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में उपस्थित रहे सभी मंत्री और अधिकारी भी एकांतवास में जा रहे हैं। शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में नहीं पहुंचने वाले दो मंत्री एकांतवास में नहीं जा रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके बेटे-बहुओं और स्टॉफ के 17 लोगों का कल कोरोना टेस्ट पाजिटिव आया था। उसके बाद कल शाम को सतपाल महाराज और बेटे-बहुओं को एम्स (ऋषिकेश) में भर्ती कराया गया। महाराज की पत्नी एवं पूर्व मंत्री अमृता रावत का कोरोना टेस्ट भी शनिवार को पॉजिटिव आया था, जिसके बाद रविवार को 11 बजे उन्हें एम्स (ऋषिकेश) में पहले ही भर्ती कराया गया था। इस तरह अब उनके परिवार के लोग एम्स में भर्ती हैं।

उधर, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने आज यहां अपने घर से जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सभी मंत्री फिलहाल गृह एकांतवास में हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की जो भी गाइडलाइन आएगी, हम उसके अनुसार आगे की कार्यवाही अमल में लाएंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक प्रशासन से उन्हें इस बारे में कोई किसी तरह का दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब हम सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे होते हैं तो कई बार शासकीय और सार्वजनिक कार्यों में जाना पड़ता है। कई बार कई स्थानों पर जाना आवश्यक हो जाता है लेकिन इस तरह की परिस्थितियां पैदा होने पर हम अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह भी करते हैं। इसकी मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज को जैसे ही पता चला, उन्होंने अपना और अपने लोगों का टेस्ट करवाया और तुरंत हम लोगों को जानकारी दी। बाद में खुद पहल करके अस्पताल में भर्ती हुए, इसलिए हम लोग अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार के गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कर रहे हैं।