Stop using spit – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

थूक का इस्तेमाल रोकिए, संक्रमण से बचिए
नोट गिनते व लिफाफे पर टिकट चिपकाते थूक का प्रयोग न करें

सार्वजानिक स्थलों पर इसी के चलते थूकने पर लगा पूर्ण प्रतिबन्ध

लखनऊ : कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हर छोटी-बड़ी सावधानी बरतने में ही खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय की भलाई है । इसी के चलते सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को इन सभी बिन्दुओं पर समय-समय पर जागरूक भी किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि अब पहले जैसा वक्त नहीं रहा कि नोट गिनते, लिफ़ाफ़े पर टिकट चिपकाते, टिकट बेचते या खेलते समय गेंद पर थूक का इस्तेमाल किया जाए। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए इन आदतों को इस समय छोड़ने में ही सभी की भलाई है। यह छोटी-छोटी सलाह हो सकता है सुनने में अटपटी लगें लेकिन संक्रमण से बचाने में यह सब लाख टके की हैं।

​बैंक या बाजार में रुपयों के लेनदेन से जुड़े लोगों को इस कोरोना काल में नोटों को गिनते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। नोटों को गिनते समय थूक का कतई इस्तेमाल न करें क्योंकि वह नोट न जाने कितने हाथों से होते आप तक पहुंचे हों। ऐसे में कोरोना के संक्रमण का खतरा बहुत ही बढ़ जाता है। इसके लिए पानी का इस्तेमाल करना ही ठीक रहेगा। इसके अलावा नोटों को गिनने के बाद हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से अच्छी तरह से अवश्य साफ़ करें। बैंककर्मी इसीलिए अधिकतर नोट गिनने की मशीन का इस्तेमाल करते हैं और जहां हाथों से गिनने की बात आती है तो ग्लब्स का इस्तेमाल करते हैं और हर लेनदेन के बाद हाथों को सेनेटाइज भी करते हैं। इसके अलावा इन्हीं खतरों को भांपते हुए डिजिटल भुगतान पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

​लिफ़ाफ़े पर टिकट चिपकाते समय और अखबार या किताब के पन्ने पलटते वक्त भी आप भूलकर भी थूक का इस्तेमाल न करें। कोरोना के संक्रमण का स्वसन नली तक पहुँचने का यह बहुत बड़ा कारण बन सकता है। इसी तरह टिकट बेचने वाले चाहे वह बस कंडक्टर हों या सिनेमा हाल के टिकट काउंटर पर बैठे लोग या पार्किंग का टिकट देने वाले, उनको भी अपनी इस पुरानी आदत को बदले वक्त में छोड़ना बहुत ही जरूरी हो गया है। इसके अलावा खेल के मैदान में गेंदबाजी कर रहे खिलाड़ी को गेंद में थूक लगाते हुए आपने अवश्य देखा होगा, गेंद की पकड़ को मजबूत करने के लिए उनकी यह आदत मुसीबत में डाल सकती है। गेंद भी कई खिलाडियों के हाथों से होते हुए और सतह को छूते हुए गेंदबाज के हाथों में आती है और ऐसे में उसमें बार-बार थूक का इस्तेमाल करना संक्रमण का कारण बन सकता है।

​कोरोना वायरस का संक्रमण खांसते-छींकते या थूकते समय निकलीं छोटी-छोटी बूंदों के संपर्क में आने से एक-दूसरे को प्रभावित करता है। इसी को देखते हुए सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा रखी है। ऐसा करना अब दंडनीय अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। इसलिए संक्रमण से बचने का सबसे आसान तरीका यही है कि पुरानी आदतों को बदलें और सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही हर छोटी-बड़ी सलाह को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें क्योंकि कोरोना वायरस जैसे अदृश्य शत्रु को मात देने के लिए यह बहुत ही जरूरी हो गया है।