Strict instructions by CM Yogi – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएम योगी का सख्त निर्देश, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा जुर्माना
जिन महिलाओं के छोटे बच्चे हैं उनकी चुनाव में ड्यूटी न लगायी जाय

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-11 के महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक में रविवार को ‘मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मास्क के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जरूरत है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जो मास्क नहीं पहनें, ऐसे लापरवाह लोगों के बारे में समाज को भी अवगत कराया जाय। पहली बार पकड़े जाने पर 01 हजार रूपये तथा दूसरी बार बिना मास्क पकड़े जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाने को निर्देशित किया है। कहा कि ऐसे लोगों का कृत्य समाज के लिए घातक है। ऐसे लोगों के साथ सख्ती की जाय। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में लगे कार्मिकों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। साथ ही जिन महिलाओं के बच्चे छोटे हैं, उन्हें चुनाव ड्यूटी में न लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। इस कार्य में डीआरडीओ तथा भारत सरकार के स्तर पर ऑक्सीजन आपूर्ति की मॉनिटरिंग की जा रही है। कहाकि समन्वय बनाते हुए डिमांड भेजें। प्रत्येक अस्पताल में न्यूनतम 36 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप होना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में तत्काल कार्यवाही की जाए। सिलेंडर क्रय करने की प्रक्रिया में कतई देरी न हो। भारत सरकार से सहयोग प्राप्त किया जाय तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री ऑक्सीजन की आपूर्ति और वितरण के कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के मेडिकल किट की दवाओं में कोई कमी न होने पाए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कंट्रोल रूम निरन्तर कार्यशील रहते हुए रेमडेसिविर सहित विभिन्न औषधियों की उपलब्धता पर लगातार नजर रखे। रेमिडीसीवीर की अनुमानित आवश्यकता के अनुसार उत्पादनकर्ता कम्पनियों से संवाद कर मांग भेजी जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में यह सप्लाई चेन बाधित न होने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर (छत्तीसगढ़) में अस्पताल में आग लगने की हृदयविदारक घटना घटित हुई है। इस घटना में कोविड मरीजों की दुःखद मृत्यु हुई है। हमें इस घटना से सीख लेना चाहिए। प्रदेश के सभी जिलों के सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में फायर सेफ्टी के उपकरणों का परीक्षण कर लिया जाए। यह कार्य आज ही सम्पन्न करा लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं है। प्रदेश में औद्योगिक कार्य सतत जारी रहें। साप्ताहिक रविवार बंदी के दिन केवल उन्हीं इकाइयों में बंदी रहेगी, जहां पहले से ही रविवार को अवकाश होता है। सभी औद्योगिक इकाइयों में भी श्रमिकों की सुविधाओं व जरूरतों का ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, कानुपर सहित संक्रमण से अति प्रभावित करीब 12 जिलों में आईसीयू और आइसोलेशन बेड्स की क्षमता दोगुनी किये जाने की आवश्यकता है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री यह व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कानपुर में जीएसवीएम, रामा मेडिकल कॉलेज और नारायणा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाए। यह सभी हॉस्पिटल अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। बेड्स में बढ़ोतरी की जाए, साथ ही सभी चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रदेश में नियमानुसार कंटेनमेंट ज़ोन की व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए। अब तक 46 हजार से अधिक कंटेनमेंट ज़ोन बनाये गए हैं। प्रत्येक जनपद में निगरानी समितियों के कार्याें की नियमित समीक्षा की जाए। सीएम हेल्पलाइन से निगरानी समितियों से नियमित संवाद किया जाए। कोविड पर नियंत्रण के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि सार्वजनिक स्थल पर भीड़ न हो। सामान का लेन-देन करने वाले लोग मास्क और ग्लव्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। धर्मस्थलों में 05 से अधिक लोग एक समय में न जाएं।स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाॅगिंग के विशेष अभियान के बेहतर नतीजों के लिए इसे युद्धस्तर पर संचालित किया जाए। ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाॅगिंग की प्रभावी कार्रवाई की जाए। विशेष रेलगाड़ियों के माध्यम से अन्य प्रदेशों से आने वाले लोगों को क्वारन्टीन सेंटर पहुंचा कर सभी की स्क्रीनिंग एवं आवश्यकतानुसार जांच की जाए। क्वारन्टीन सेंटर में लोगों के ठहरने तथा भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।

सीएम योगी का सख्त निर्देश, वैक्सीन कोल्ड चेन पर फूलप्रूफ कार्य योजना बनाए स्वास्थ्य-गृह विभाग
वैक्सीन स्टोरेज केन्द्रों में सीसीटीवी, कैरियर वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के निकट भविष्य में आने की सम्भावना है। इसलिए इसके दृष्टिगत इसकी सुरक्षित स्टोरेज तथा कोल्ड चेन की स्थापना के सम्बन्ध में एक फूलप्रूफ कार्य योजना तैयार की जाए। यह कार्य योजना स्वास्थ्य एवं गृह विभाग संयुक्त रूप से तैयार करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि वैक्सीन का दुरुपयोग किसी भी हाल में न होने पाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश बुधवार को अपने आवास पर आयोजित बैठक के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि पूर्व में रूबेला तथा खसरे की रोकथाम के लिये चलाए गये वैक्सीनेशन अभियानों के अनुभवों के आधार पर कोरोना वैक्सीनेशन अभियान प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने वैक्सीन की सुरक्षित स्टोरेज के लिए सभी आवश्यक अवस्थापना सुविधाएं आगामी 15 दिसम्बर तक तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने वैक्सीन स्टोरेज सेन्टर्स में सीसीटीवी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीन कैरियर वाहनों में जीपीएस लगाया जाए, जिससे इसकी सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज के लिये 35,000 केन्द्र स्थापित किये जाएंगे। मुख्यमंत्रीने इनकी समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश में वैक्सीनेशन के लिये मास्टर ट्रेनर्स की ट्रेनिंग भी करावाई गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस ट्रेनिंग का वर्चुअल अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 वैक्सीन की स्टोरेज के लिये पूरी गम्भीरता से कार्य कर रही है। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिये राज्य सरकार संकल्पबद्ध है और इस दिशा में सभी प्रयास निरन्तर किये जा रहे हैं।

सीएम योगी का सख्त निर्देश, काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम में कोई ढिलाई न बरतें
लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर और अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के प्रसार पर लगातार नियंत्रण बनाये रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम में कोई ढिलाई न बरती जाए। यही वह कड़ी है, जिससे कोविड-19 के प्रसार को रोकने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जनपद लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर व अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड अस्पतालों में सीनियर फैकल्टी चिकित्सकों को राउण्ड लेने के निर्देश देते हुए कोविड अस्पतालों में हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एचएनएफसी) की व्यवस्था को सुदृढ़ के लिये भी कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सभी कदम प्रभावी ढंग से लागू किये जाएं। लोगों को जागरूक बनाने के लिये पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से इसकी रोकथाम तथा कोरोना प्रोटोकाॅल के सम्बन्ध में निरन्तर जानकारी दी जाए। लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करने के लिये प्रेरित किया जाए। साथ ही, उन्हें मास्क पहनने और सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में भी निरन्तर जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेषज्ञ डाॅक्टर कोविड वाॅर्ड में नियमित राउण्ड लें। अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों तथा ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोरोना की मेडिकल टेस्टिंग की प्रभावी व्यवस्था निरन्तर बनी रहे। इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एण्टीजन टेस्ट किये जाएं। उन्होंने इन्टीग्रेटेड कमाण्ड ऐण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश भी दिये। सरकार के प्रयासों से वर्तमान में प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 94.6 प्रतिशत है।

सीएम योगी का सख्त निर्देश, भूखा ना रहे कोई भी व्यक्ति
जिनके पास भी राशन कार्ड नहीं है, तुरंत बनाया जाए

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे और जिनके पास भी राशन कार्ड नहीं है, उनका राशन कार्ड अवश्य बनाया जाए। उन्होंने राशन वितरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 2 महीने में जो भी नए राशन कार्ड बनने हैं, उनके राशन कार्ड जल्द से जल्द बनवाए जाएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां भी राशन बट रहा है, वहां घटतौली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि कम्युनिटी किचन के माध्यम से हर जरूरतमंद को गुणवत्तापूर्ण और ताज़ा भोजन भरपेट उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 6 मेडिकल कॉलेज, आगरा, मेरठ, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद और फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज बहुत संवेदनशील हैं। इन मेडिकल कॉलेजों में विशेष रूप से काम हुआ है।

उक्त जानकारी बुधवार को यहां लोकभवन में कोरोना वायरस के संबंध में किए गए प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया देते हुए लक्ष्य दिया है कि 15000 की टेस्टिंग क्षमता इसी सप्ताह में हर हाल में होनी चाहिए। टेस्टिंग क्षमता 10000 से 15000 करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष मशीनें भी मंगवाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोविड 19 के विरुद्ध जंग को हर स्तर पर सतर्क रहकर लड़ने की आवश्यकता है और इसमें समन्वय बनाकर सभी लोगों को आगे आकर योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों और राजकीय केंद्रीय संस्थाओं में 22 अपनी प्रोगशालाओं में कार्य शुरू हुआ है। कुल मिलाकर 31 प्रयोगशालाओं में काम होना शुरू हुआ है।

राशन वितरण में घटतौली की शिकायत बर्दाश्त नहीं

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्दशानुसार 12 नए टेस्टिंग लैब के लिए भी टेंडर अब मेडिकल कॉलेज और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा कर दिया गया है, जिससे कि उनको हर हालत में आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करने के लिए 52 डेडीकेटेड कोविड हॉस्पिटल, मेडिकल हॉस्पिटल में ही बनाए गए हैं, जिनकी क्षमता ढाई हजार बेड से अधिक है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में लेवल-1 के 403 अस्पतालों में 72 हज़ार 934 बेड की व्यवस्था और लेवल-2 के 75 अस्पतालों में 16 हज़ार 212 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही लेवल-3 में भी 25 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 12 हज़ार 90 बेड की व्यवस्था की गई है, यानि पूरे प्रदेश में कुल मिलाकर 1 लाख 1 हज़ार 236 बेडों की व्यवस्था कोरोना मरीजों के लिए की गई है, जोकि पूरे देश में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि कोविड रोगियों के लिए विशेष रूप से डायलेसिस, लेबर रूम, वेंटिलेटर युक्त आईसीयू की व्यवस्था मेडिकल कॉलेजों में कर ली गई है।

अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि चिकित्सक और अन्य मेडिकल स्टाफ की 13 प्रकार की विभिन्न ट्रेनिंग की गई है। इसके अतिरिक्त 28 हज़ार एनसीसी कैडेट्स को भी मेडिकल एजुकेशन विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, ग्लव्स और सेनेटाइजर आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल मिलाकर 1612 ट्रेन बुधवार सुबह तक आ चुकी हैं। इन ट्रेनों में लगभग 22 लाख 80 हज़ार लोग आ चुके हैं। प्रदेश में केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक से भी ट्रेनें कामगार और श्रमिकों को लेकर आ रही हैं।

बुजुर्गों के संक्रमण में लगातार आ रही कमी : अमित मोहन प्रसाद

पत्रकार वार्ता में मौजूद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि आपसे बार-बार की जा रही है अपील का असर देखने को मिल रहा है और परिणाम स्वरूप बुजुर्गों के संक्रमण में लगातार कमी आ रही है। बुज़ुर्ग के संक्रमण का प्रतिशत अब गिरकर 5.99 प्रतिशत ही रह गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 3383 है, और 339 नए केस हैं। अबतक तक 5257 लोग पूर्णतः उपचारित होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अबतक 230 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश में मंगलवार को 9322 सैंपल की टेस्टिंग की गई और अबतक प्रदेश में 3 लाख 8 हज़ार 398 टेस्ट हो चुके हैं। पूल सेंपलिंग का हम लगातार उपयोग कर रहे हैं। मंगलवार को 5-5 सैंपल के 798 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल के 95 पूल लगाए गए।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग लगातार अलर्ट करने के लिए किया जा रहा है। अब तक हमने 54,397 लोगों को स्टेट के हेडक्वार्टर से कॉल किया गया है। इनमें से 64 लोग संक्रमण के बाद पूर्णता उपचारित हो चुके हैं, 137 लोग संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज जारी है और 2083 लोगों ने बताया कि वो अभी क्वारंटाइन हैं। उन्होंने बताया कि सर्वेलेंस का कार्य करते हुए अब तक 14268 इलाकों में जिनमें 3989 हॉटस्पॉट इलाके हैं और 10 हज़ार 279 गैर हॉटस्पॉट इलाके हैं, सर्वेलेंस का कार्य हुआ है। 80 लाख 15 हज़ार 712 परिवारों का सर्वेलेंस किया गया है, जिसमें 4 करोड़ 7 लाख 20 हज़ार 44 लोगों को सर्वेलेंस में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा 12 लाख 3 हज़ार 680 कामगारों और श्रमिकों की ट्रैकिंग की जा चुकी है। इसमें 1102 लक्षणों वाले पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।