sukharam yadav in touch of shivpal – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अब सपा सांसद सुखराम यादव की शिवपाल से बढ़ी नजदीकियां!
जनाक्रोश रैली में पहुंचे Lucknow, शामिल हो सकते हैं पार्टी में

कानपुर : पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया के निष्कासन के बाद सपा सांसद सुखराम यादव की नजदीकियां शिवपाल यादव से बढ़ती जा रही हैं। इससे यह कयास लगाया जा रहा है कि किसी भी समय वह प्रसपा में जा सकते हैं। वहीं प्रसपा के कानपुर मंडल प्रभारी रघुराज शाक्य का दावा है कि पार्टी की लखनऊ में हुई रैली में सुखराम यादव सम्मिलित हुए हैं। सांसद रहे चौधरी हरिमोहन यादव सपा के कद्दावर नेता थे और उनकी नजदीकियां मुलायम सिंह यादव घनिष्ठ थी। इसके चलते उनके बेटे सुखराम यादव को पहले विधान परिषद का अध्यक्ष बनाया गया और फिर राज्य सभा से सांसद बनाया गया। लेकिन सपा में परिवारिक कलह के चलते पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया और सुखराम यादव अन्दरखाने शिवपाल यादव के साथ खड़े रहे, जिसके चलते हाल के ही दिनों सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिवकुमार बेरिया को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे हैं कि सुखराम यादव भी शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में जा सकते हैं।

वहीं प्रसपा के मण्डल प्रभारी रघुराज शाक्य ने रविवार देर दावा किया है कि सुखराम यादव लखनऊ में हुई पार्टी की रैली में शिरकत की है और वह हमारी पार्टी में जल्द ही आएंगे। यह भी दावा किया कि सपा के 40 पूर्व विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और उनको जल्द ही पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी। इस पर जब सपा के नगर अध्यक्ष मोइन खान से बात की गयी तो कहा कि सुखराम यादव के प्रसपा की रैली में जाने की कोई जानकारी नहीं है और यह प्रदेश स्तर का मामला है।