sushil-chandra – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 14 Feb 2019 17:42:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 CBDT अध्यक्ष सुशील चंद्रा बने नये चुनाव आयुक्त https://www.shauryatimes.com/news/32180 Thu, 14 Feb 2019 17:42:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32180 नई दिल्ली : केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा को गुरुवार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के सेवानिवृत्त होने के बाद नए आयुक्त का पद संभालेंगे। चुनाव आयोग में तीन आयुक्त होते हैं, इनमें से सबसे वरिष्ठ मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यभाल संभालते हैं। भारतीय राजस्व सेवा(आईआरएस) के 1980 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी सुशील चंद्रा आईआईटी से स्नातक हैं। नोटबंदी के दौरान वह कर बोर्ड के अध्य़क्ष रहे। मोदी सरकार में उन्हें दो बार सेवा विस्तार दिया गया है। उन्हें पिछले साल मई में साल भर के लिए सीबीडीटी के अध्यक्ष पद पर सेवा विस्तार मिला था।

]]>